{"_id":"ddbc9f1114115cb17680b9764e8334c2","slug":"beni-prasad-verma-announces-biggest-rally-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेनी का बुलावा, क्या राहुल करेंगे सबसे बड़ी रैली?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेनी का बुलावा, क्या राहुल करेंगे सबसे बड़ी रैली?
महेंद्र तिवारी/लखनऊ
Updated Tue, 03 Dec 2013 02:56 PM IST
विज्ञापन
यूपीए सरकार के बड़बोले इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने यूपी की राजधानी में सबसे बड़ी रैली करने का एलान किया है। राहुल को बस हरी झंडी देनी रह गई है।
विज्ञापन
बेनी प्रसाद वर्मा गन्ना किसानों के मामले को लेकर लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर रैली स्थल पर सबसे बड़ी जनसभा करेंगे। इसके लिए वह राहुल गांधी से इजाजत मांगेंगे और राहुल को यहां बुलाएंगे भी।
विज्ञापन
यह ऐलान केंद्रीय इस्पात मंत्री ने लखनऊ स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए किया। उन्होंने कहा कि अगर यह सभा होती है, तो कांग्रेस की इस मैदान में पहली बड़ी सभा होगी।
विज्ञापन
बेनी ने कहा कि वह राहुल से इजाजत लेकर यूपी में अब तक का सबसे बड़ा किसान आंदोलन करना चाहते हैं। इसके लिए वो आज दिल्ली रवाना भी हो गए हैं।
मिल मालिकों से मिली है सपा
बेनी का कहना है कि समाजवादी पार्टी सरकार गन्ना मिल मालिकों से मिली हुई है, जिसकी वजह से तय समय के एक महीने बाद भी मिलें अभी नहीं चल पाई हैं।
बेनी ने आरोप लगाया कि सरकार ने मिल मालिकों को पैकेज दिया है, तो दूसरी तरफ देर से पेराई का रास्ता साफ कर उनके मुनाफे का रास्ता बना दिया है।
बेनी ने कहा कि मुजफ्फरनगर शांत भी नहीं हो पाया है, पूरे प्रदेश में आग लग गई है। किसानों की सुनने वाला कोई नहीं है।
उन्होंने कहा कि मुलायम पीएम बनने के दावे कर रहे हैं, लेकिन क्या उन्हें सिर्फ उद्योगपति ही पीएम बना देंगे।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पहले मुसलमानों को रुलाया, अब किसानों को रुला रहे हैं। सपा सरकार को दो सीटें भी नहीं मिलेंगी।