फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   beni comment on parikrma

84 कोसी परिक्रमा सपा-भाजपा की नूरा कुश्ती: बेनी

Mon, 26 Aug 2013 07:24 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 26 Aug 2013 07:24 AM IST
विज्ञापन
beni comment on parikrma

केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि 84 कोसी परिक्रमा एक नाटक है। यह भाजपा व सपा दोनों के बीच की केवल नूराकुश्ती भर है। परिक्रमा पूरी तरह फ्लाप हो गई है।

विज्ञापन


जनता के सामने दोनों ही पार्टियों की पोल खुल गई है। अब लोक सभा चुनाव में इसका सीधा फायदा कांग्रेस को मिलेगा। कांग्रेस व आरएलडी गठबंधन को इस बार 50 से अधिक सीटें मिलेंगी।
विज्ञापन


लखनऊ के गोमतीनगर स्थित अपने आवास पर रविवार को पत्रकार वार्ता में बेनी वर्मा ने कहा कि वह खुद फैजाबाद, गोंडा, करनैलगंज व बाराबंकी से लौटकर आए हैं।

सभी जगह दोनों ही समुदाय इसे भाजपा व सपा की मिलीभगत मान रहे हैं। चुनाव नजदीक आते ही यूपी में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश की जाती है।

यहां आर्थिक, सामाजिक व विकास की नीतियों को लेकर सपा व भाजपा चुनाव में नहीं उतरतीं ? दोनों समुदायों के बीच दूरियां पैदा करके दोनों दल चुनावी फायदा उठाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेनी ने कहा, मिलीजुली कुश्ती 30 अक्तूबर 1990 से चल रही है। अगर उस समय यूपी सरकार की चली होती तो उसी दिन बाबरी मस्जिद शहीद हो जाती। उस समय वहां के एसपी को साफ निर्देश थे कि गोली नहीं चलेगी लेकिन जब बाबरी मस्जिद में लोग घुस गए तो उसने अपने विवेक से फायरिंग करवा दी।

दो नवंबर को जब कर्फ्यू में ढील दी गई तो धर्मशालाओं व होटलों में रुके हुए बाहर से आए तीर्थयात्री हनुमान गढ़ी में प्रसाद चढ़ाने के लिए जाने लगे। उसी समय यह देखकर कि इनमें कोई यूपी का तो नहीं है उन्हें गोलियों से भून दिया गया। ऐसा इसलिए किया गया ताकि यूपी में कांग्रेस का सफाया हो जाए और मुख्य लड़ाई सपा व भाजपा के बीच सिमट कर रह जाए।

सपा पहले विहिप नेताओं से बंद कमरे में बात करती है। इसके बाद यह पूरा नाटक खेला जाता है। अगर प्रदेश सरकार इतनी सतर्क थी तो प्रवीण तोगड़िया आखिर अयोध्या कैसे पहुंच गए?

अशोक सिंघल को दिल्ली में ही गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? लखनऊ से उन्हें स्टेट प्लेन से वापस दिल्ली क्यों नहीं भेजा गया? उन्हें लखनऊ में रोककर क्या सरकार एयरपोर्ट के बाहर हंगामा करवाना चाहती थी? इन प्रश्नों का जवाब प्रदेश की जनता मांग रही है।

अपनों पर भी साधा निशाना
बेनी ने अपनी पार्टी के नेताओं पर भी निशाना साधा और कहा, कांग्रेस के लोग भी गोल-मोल बयान दे रहे हैं। खुद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कहते हैं, लगता है कि सपा का ग्राफ गिर रहा है।

इसमें इनका भी हाथ है। रीता बहुगुणा जोशी भी सपा पर कुछ नहीं बोल रही हैं। इसी नाते उन्हें बोलने के लिए मीडिया के सामने खुद आना पड़ा।

राहुल गांधी ही बनेंगे पीएम
इस्पात मंत्री ने कहा, इस बार केंद्र में यूपीए-3 की ही सरकार बनेगी। अगर उनकी इच्छा पूरी हुई तो राहुल गांधी ही प्रधानमंत्री बनेंगे। उप्र में जहां-जहां इनकी यात्रा हो रही है वहां-वहां कांग्रेस के ही उम्मीदवार जीतेंगे।


केवल जो अभागा होगा वही हारेगा। इसके लिए यूपी में वह खुद भी मेहनत करेंगे और राहुल से भी कराएंगे। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा, अभी तक कांग्रेस को कांग्रेसियों ने ही हराया है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed