फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Benefits of Nano Urea

Lucknow News: किसानों को बताए नैनो यूरिया के फायदे

Sat, 28 Oct 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 28 Oct 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Benefits of Nano Urea
रायबरेली। राही क्षेत्र के नरपतगंज मजरे खागीपुर सड़वा गांव में गन्ना विभाग की ओर से शुक्रवार को आयोजित किसान गोष्ठी में नैनो तरल यूरिया और डीएपी के फायदे बताए गए। विशेषज्ञों ने कहा कि नैनो यूरिया के प्रयोग से किसान बेहतर उत्पादन ले सकते हैं। इससे मिट्टी और वायुमंडल को कोई नुकसान नहीं होता है।
विज्ञापन

गन्ना विकास निरीक्षक डॉ. दीपशिखा ने कहा कि आधा लीटर तरल नैनो यूरिया और डीएपी में 50 किलोग्राम बोरी के सभी तत्व शामिल हैं। इसको किसान आसानी से खेत तक ले जा सकते हैं। इसके प्रयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति खराब नहीं होती है। हैदरगढ़ चीनी मिल से आए संजय श्रीवास्तव, दीपक दीक्षित व राममिलन ने किसानों को गन्ने की फसल से होनेवाले फायदों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

चंद्रमणि कांत सिंह ने बताया कि दानेदार उर्वरकों के प्रयोग से मिट्टी पर गलत प्रभाव पड़ता है। इससे मानव और पर्यावरण को नुकसान होता है। गोष्ठी में रामकुमार, आशाराम, बसंतकुमार, जीवनलाल यादव समेत कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed