फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Behave respectfully with migrant labourers says Chief Minister Yogi Adityanath.

प्रवासी कामगारों के साथ किया जाए सम्मानजनक व्यवहार : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Fri, 08 May 2020 09:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 08 May 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
Behave respectfully with migrant labourers says Chief Minister Yogi Adityanath.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरे राज्यों से आने वाले प्रवासी कामगारों, श्रमिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी प्रवासी कामगारों की सुरक्षित वापसी के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित राज्यों से प्रवासियों की सूची प्राप्त की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से प्रदेश में न आने पाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शुक्रवार को लोकभवन में उच्च स्तरीय बैठक में लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि लॉकडाउन को पूरी सख्ती के साथ लागू किया जाए। सोशल डिस्टेंसिंग का हर हाल में पालन कराया जाए। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में स्वास्थ्य, सैनिटाइजेशन तथा डोर स्टेप डिलीवरी टीमों के अलावा कोई न जाने पाए।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिए कि विभिन्न राज्यों से वापस आ रहे प्रवासी कामगारों व श्रमिकों की जिलावार सूची संबंधित जिलाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि प्रवासी कामगारों को लेकर सर्वाधिक ट्रेनें यूपी पहुंचीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल यात्रा के बाद प्रवासियों को परिवहन निगम की बसों से उनके गृह जिलों में पहुंचाया जा रहा है। बाहर से आने वालों के लिए क्वारंटीन सेंटर व शेल्टर होम में स्वच्छता व सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए जाएं। कम्युनिटी किचन के माध्यम से भरपेट व पौष्टिक भोजन की व्यवस्था की जाए।

डीएम की मदद के लिए तैनात अफसरों से करें संवाद

सीएम ने कहा कि जिलाधिकारियों के सहयोग के लिए सभी 75 जिलों में आईएएस व वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी नामित किए गए हैं। इन अधिकारियों से नियमित संवाद रखा जाए। उन्होंने विदेश से आ रहे लोगों की स्क्रीनिंग कर क्वारंटीन सेंटर में रखे जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि उद्योग धंधों के सुगम संचालन के लिए आवश्यकतानुसार सेक्टोरल नीतियों का सरलीकरण पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए।

सीएमओ तैयार कराएं मरीजों की केस हिस्ट्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोविड एवं नॉन-कोविड अस्पतालों को अलग-अलग स्थापित करने से कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण लगा है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को कोरोना मरीजों का अध्ययन करते हुए रोगियों की केस हिस्ट्री तैयार करने के निर्देश दिए। सीएम ने एल-1, एल-2 तथा एल-3 डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों की क्षमता विस्तार करके 52 हजार बेड किए जाने के निर्देश दिए। अब तक 48 हजार बेड की व्यवस्था की जा चुकी है।

गौआश्रय स्थलों में तलाशें रोजगार की संभावना
मुख्यमंत्री ने कहा कि निराश्रित गौवंश के संरक्षण के लिए स्थापित गौ आश्रय स्थलों में चारे की व्यवस्था के लिए भूसा बैंक की स्थापना को गति दी जाए। गौ आश्रय स्थलों में रोजगार की संभावनाएं हैं। इसलिए प्रवासी कामगारों, श्रमिकों को रोजगार सुलभ कराने के लिए इन्हें गौ आश्रय स्थलों से जोड़ा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed