फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Begampura Express escaped from an accident in Malihabad.

तेज रफ्तार बेगमपुरा एक्सप्रेस के पहिए का स्प्रिंग टूटा, बड़ा हादसा होने से बचा

Wed, 30 Oct 2019 10:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 30 Oct 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
Begampura Express escaped from an accident in Malihabad.
बेगमपुरा एक्सप्रेस। - फोटो : amar ujala

वाराणसी से जम्मू जा रही तेज रफ्तार बेगमपुरा एक्सप्रेस की एक जनरल बोगी के पहिए का स्प्रिंग बुधवार शाम मलिहाबाद में अचानक टूट गया। इससे 110 की स्पीड में चल रही ट्रेन अचानक रुक गई और कुछ यात्री मामूली रूप से चोटिल हो गए। इस हादसे के पीछे बोगी में क्षमता से अधिक यात्रियों के होने की बात सामने आ रही है। गनीमत रही कि स्प्रिंग टूटने से ट्रेन पटरी से नहीं उतरी।

विज्ञापन


गाड़ी संख्या 12237 वाराणसी जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस बुधवार शाम चारबाग रेलवे स्टेशन से रवाना होने के बाद शाम करीब सात बजे जैसे ही मलिहाबाद के दिलावरनगर पहुंची जनरल बोगी से तेज आवाजें आने लगीं और एक झटके से ट्रेन रुक गई। इससे यात्रियों में में हड़कंप मच गया। यात्री जब ट्रेन से उतरे तो पूरा मामला समझ में आया।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर मुरादाबाद व लखनऊ रेल मंडल की टीमें मौके पर भेजी गईं। मुरादाबाद की टीम रात 8:30 बजे मौके पर पहुंची और मेंटीनेंस का काम शुरू किया। इसके बाद ट्रेन की जनरल बोगी को हटाकर उसके यात्रियों को स्लीपर में शिफ्ट किया गया और रात करीब दस बजे ट्रेन जम्मू के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे पर उत्तर रेलवे के डीआरएम संजय त्रिपाठी ने कहा कि मामला मुरादाबाद मंडल का है, इसलिए जांच वहीं से होगी। ऐहतियात व यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ मंडल की ओर से टीम भेजी गई थी।

इन ट्रेनों का संचालन हुआ प्रभावित

इस हादसे की वजह से लखनऊ से मुरादाबाद रूट पर जाने वाली फैजाबाद दिल्ली एक्सप्रेस, हिमगिरी एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ। इन ट्रेनों को चारबाग, उतरेटिया और आलमनगर  रेलवे स्टेशनों पर  रोका गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed