फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Before the Panchayat elections, the government is trying to please the public representatives by telling them about its achievements

Lucknow News: पंचायत चुनाव से पहले उपलब्धि बताकर जनप्रतिनिधियों को साधने में जुटी सरकार

Wed, 17 Sep 2025 02:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Before the Panchayat elections, the government is trying to please the public representatives by telling them about its achievements
सरकारी बांट रही ये पु​स्तिका।
लखनऊ। जिले में अगले साल पंचायत चुनाव होने हैं। इससे पहले सरकार मौजूदा जनप्रतिनिधियों को साधने में जुट गई है। इसके लिए पिछले आठ साल के कार्यों व उपलब्धियों वाली पुस्तक के साथ शताब्दी संकल्प @ 2047 का ब्रोशर गांव, क्षेत्र, जिला स्तर के जनप्रतिनिधियों के अलावा नगर पंचायत व नगर निगम के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 491 ग्राम प्रधान, 628 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 25 जिला पंचायत सदस्य हैं। इन सभी को पंचायत सचिवों के माध्यम से सीएम योगी आदित्यनाथ के लेटरपैड और डिजिटल हस्ताक्षर वाला पत्र जनप्रतिनिधियों को भेजा जा रहा है। यह कवायद डीपीआरओ स्तर पर हो रही है, जबकि एडीएम (एफआर) के स्तर सरकार की उपलब्धि दर्शाने वाली यह सामग्री नगर पंचायतों के सभासदों व नगर निगम के पार्षदों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन


सीएम के पत्र में उपलब्धि अन्य लोगों को साझा करने की अपील
दो पन्नों में सीएम योगी की ओर से जनप्रतिनिधियों को भेजे पत्र में कहा गया है कि भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है। 2029-30 तक वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में यूपी तेजी से आगे बढ़ रहा है। विजन डाक्यूमेंट के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि समेत 12 प्रमुख सेक्टरों का भी जिक्र किया गया है। सरकार के आम जन से सुझाव आमंत्रण अभियान का भी जिक्र करते हुए उपलब्ध कराई जा रही पुस्तक, ब्रोशर को पढ़ने के साथ उसे अपने क्षेत्र के लोगों से भी साझा करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश पुस्तक में खास
नियोजन विभाग की ओर से प्रकाशित पुस्तक विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश का भी वितरण जनप्रतिनिधियों को किया जा रहा है। 96 पृष्ठ की इस पुस्तक में प्रदेश सरकार के आठ साल में किए गए कार्यों के अलावा आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर उप्र, उन्नत खेती खुशहाल किसान, मिशन जीरो पावर्टी, वंचित को वरीयता, आत्मनिर्भर होते युवा, बेरोजगारी दर में सुधार समेत 22 विषयों पर लेख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed