फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bees attack on people in Sitapur.

सीतापुर: मधुमक्खियों के हमले में 12 शिक्षक घायल, अफरा-तफरी मची

Fri, 22 Oct 2021 06:47 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Fri, 22 Oct 2021 06:47 PM IST
सार

लहरपुर के प्राथमिक विद्यालय जीतामऊ प्रथम में संकुल की बैठक के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया जिससे अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन
Bees attack on people in Sitapur.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

सीतापुर जिले के लहरपुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय जीतामऊ प्रथम में आयोजित मासिक संकुल बैठक में अफरातफरी मच गई। कारण था बैठक में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे 12 शिक्षक घायल हो गए। जिसमें दो की हालत गंभीर हो गई। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय जीतामऊ प्रथम में शुक्रवार को मासिक संकुल शिक्षक बैठक शुक्रवार को चल रही थी तभी प्रांगण में लगे पीपल के पेड़ में मधुमक्खी के छत्ते से अचानक मधुमक्खियां उड़ीं और वहां मौजूद शिक्षकों पर हमला कर दिया जिससे बचने के लिए शिक्षकों में अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह से शिक्षकों ने रसोई घर में छिपकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


मधुमक्खियों के काटने से 12 शिक्षक जख्मी हो गए। कई शिक्षक तो मौके पर गिरकर बेहोश हो गए। वहां मौजूद अन्य शिक्षकों ने कागज और पत्ते जलाकर मधुमक्खियों को भगाने का प्रयास किया। घायल शिक्षकों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लहरपुर में इलाज कराने के लिए भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मधुमक्खियों के काटने से प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह, केआरपी अनवर अली, एआरपी पुष्पेंद्र, रामचंद्र वर्मा, मोहित शुक्ला, आलोक कुमार आजाद, अवधेश कुमार, अरुण कुमार आदि घायल हो गए। शिक्षकों पर मधुमक्खियों के हमले की सूचना पाकर खंड विकास अधिकारी रणजीत कुमार सहित भारी संख्या में शिक्षक अस्पताल पहुंचे। घायलों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed