फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   beef found in blue light suv in lucknow

नीली बत्ती लगी सफारी की तलाशी ली तो उड़ गए पुलिस के होश

Sat, 06 Aug 2016 05:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 06 Aug 2016 05:16 PM IST
विज्ञापन
beef found in blue light suv in lucknow
नीली बत्ती लगी एसयूवी

लखनऊ की सरोजनीनगर पुलिस ने मंगलवार रात वाहन चेकिंग के दौरान नीली बत्ती लगी सफारी कार पकड़ ली जबकि कार सवार दो बदमाश मौके से भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी कि स्कूटर सवार दो संदिग्ध युवक उधर से गुजरे। 

विज्ञापन


पुलिस को शक हुआ कि दोनों कार की टोह लेने आए थे। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कार से दो कुंतल बीफ, 306 बोर की एक रायफल, चाकू सहित कई धारदार हथियार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


एसओ सुधीर कुमार ने बताया कि मंगलवार रात करीब दो बजे पुलिस टीम बिजनौर चौराहे पर चेकिंग करा रही थी तभी बंगला बाजार से जा रही नीली बत्ती लगी तेज रफ्तार सफारी गुजरी। रुकने का इशारा किया गया तो चालक ने स्पीड बढ़ा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दरोगा सामने आया तो उस पर कार चढ़ाने की कोशिश की। एसओ ने बताया कि कार से खून टपक रहा था। पुलिस टीम ने कार का पीछा किया तो सरवरनगर के आगे लावारिस हालत में खड़ी मिल गई। तलाशी लेने पर पुलिस के होश उड़ गए। 

ऐसे हुआ पुलिस को शक

beef found in blue light suv in lucknow

कार में दो कुंतल बीफ और हथियार रखे थे। एसओ ने बताया कि कार सवार बदमाश शिकार करके आ रहे थे। पुलिस तलाशी ले रही थी कि स्कूटर सवार चौक निवासी दानिश और जमा उधर से गुजरे। 

पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह खाना खाने जा रहे हैं। चौक से खाना खाने के लिए सरोजनीनगर आने की बात पुलिस को हजम नहीं हुई और दोनों को हिरासत में ले लिया गया।

गाड़ी क‌िसकी है नहीं म‌िला जवाब

beef found in blue light suv in lucknow
अपराध‌ियों की कार में कहां से आई नीली बत्ती
पूछताछ में दोनों ने बताया कि एसयूवी चौक निवासी सद्दाफ चला रहा था जबकि सूजा उसके साथ में था। गाड़ी किसकी है? इस बारे में वह नहीं बता सके। बुधवार दोपहर आरटीओ से रजिस्ट्रेशन की छानबीन की गई तो कार अलीगढ़ निवासी आसिफ मोहसिन रिजवी के नाम की निकली। 

कार में नीली बत्ती किसने और क्यों लगवाई? आसिफ कहां है और कार सद्दाफ के पास कैसे आई? आसिफ और सद्दाफ के बीच क्या संबंध है? इस बारे में छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed