फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bed will be increases in trauma of sgpgi

एसजीपीजीआई के ट्रामा में बढ़ेंगे 50 बेड

Wed, 31 Jul 2019 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Bed will be increases in trauma of sgpgi
एसजीपीजीआई के ट्रॉमा में बढ़ेंगे 50 बेड, अभी 66 बेड पर भर्ती किए जा रहे हैं मरीज
विज्ञापन

एसजीपीजीआई में अगले माह 50 बेड बढ़ जाएंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इससे यहां बेड की संख्या 116 हो जाएगी।
अभी 66 बेड पर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। इसकी संख्या 210 करने का लक्ष्य है। एसजीपीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर की शुरुआत 31 जुलाई 2018 को हुई थी।
स्थापना दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर ट्रॉमा सेंटर प्रभारी प्रो. अमित अग्रवाल ने बताया कि यहां न्यूरो सर्जरी, ट्रॉमा सर्जरी, क्रिटिकल केयर मेडिसिन, आथोपेडिक्स, गायनोकोलॉजी, फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैब्लिटेशन, ओरल एंड मैक्सिलोफेसियल सर्जरी के मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

सालभर में न्यूरो सर्जरी के 807 मरीज भर्ती किए गए, जिसमें 194 अति गंभीर थे। क्रिटिकल केयर के करीब 83 फीसदी मरीजों को बचाया जा सका है।
इसी तरह मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ट्रॉमा सेंटर को 18 फैकल्टी मिल गई हैं, लेकिन अभी नौ सीनियर रेजीडेंट और 18 जूनियर रेजीडेंट हैं।
अन्य स्टाफ अगले माह तक मिल जाएगा। इसमें कुछ संविदा पर रखे जा रहे हैं। नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होते ही अगले माह से 50 बेड बढ़ा दिए जाएंगे। इस दौरान डॉ. सिद्धार्थ राय, डॉ. पुलक, डॉ. वंश, डॉ. केशव कुमार, डॉ. रुपाली, डॉ. कुलदीप आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रॉमा को मिलेंगे 10 डॉक्टर
ट्रॉमा के मरीजों के उपचार को जल्द 10 डॉक्टर भी मिल जाएंगे। ये नॉन टीचिंग होंगे। इनकी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके अलावा एसजीपीजीआई अलग-अलग फेलोशिप से भी रेजीडेंटों की भर्ती करेगा।

आज मनेगा स्थापना दिवस
एपेक्स ट्रॉमा सेंटर का स्थापना दिवस बुधवार को मनाया जाएगा। इस दौरान महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी के वाइस चांसलर प्रोफेसर एमसी मिश्रा मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा आईजी दीपक रतन भी मौजूद रहेंगे। वह सड़क दुर्घटना संबंधित आंकड़े प्रस्तुत कर इसे रोकने के उपाय बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed