फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BED. online admission started 2 hours late

तकनीकी दिक्कत बनी बाधा, दो घंटे देरी से शुरू हो सकी बीएड की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

Fri, 19 Feb 2021 01:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
BED. online admission started 2 hours late
लखनऊ। सरकारी व प्राइवेट बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बृहस्पतिवार देर शाम शुरू हुई। पहले दिन ही आवेदन प्रक्रिया तकनीकी दिक्कत की वजह से लगभग दो घंटे देरी से रात आठ बजे के बाद शुरू हुई।
विज्ञापन

संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन कर रहे लखनऊ विश्वविद्यालय ने पूर्व में सूचित किया था कि बृहस्पतिवार को शाम छह बजे से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, लेकिन निर्धारित समय पर आवेदन नहीं शुरू हो सके।
विज्ञापन

लविवि प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ तकनीकी दिक्कत की वजह से थोड़ी देर हुई है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही काफी विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराकर आवेदन प्रक्रिया पूरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 मार्च तक करें आवेदन
विवि प्रशासन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन 15 मार्च तक होंगे। विलंब शुल्क के साथ आवेदन 22 मार्च तक होंगे। प्रवेश परीक्षा 19 मई को प्रस्तावित है। ऑनलाइन प्रवेश काउंसिलिंग 12 जुलाई से और सत्र दो अगस्त से प्रस्तावित किया गया है।

छात्रों को सलाह : विद्यार्थियों को सुझाव दिया गया है कि वे फॉर्म भरने में अपनी ही मेल आईडी, एकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करें, ताकि आगे जो भी पत्राचार हो उसकी सही और समय पर जानकारी विद्यार्थियों को मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed