{"_id":"60db78638ebc3ecccc290242","slug":"beaten-wife-of-corona-warrior-lucknow-news-lko584752288","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना योद्धा की पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना योद्धा की पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार में छोटा भरवारा में रहने वाली नेहा तिवारी को ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। नेहा केपति राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में तैनात थे और उनकी ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमित होने से मौत हो गई थी। नेहा भी कोरोना संक्रमित हो गई थीं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एनटीपीसी में तैनात इंजीनियर ससुर सहित परिवार के अन्य लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पटेल के मुताबिक, छोटा भरवार में रहने वाली नेहा तिवारी के पति रीतेश राज मिश्रा की 22 अप्रैल को केजीएमयू में कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। नेहा के मुताबिक, उनकी शादी 29 जून 2018 को हुई थी। पति राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में तैनात थे। कोविड-19 संक्रमण काल में उनकी ड्यूटी संक्रमित लोगों के नमूने लेने के लिए लगाई गई थी। जिसके कारण पति-पत्नी दोनों संक्रमित हो गए। पति को 18 अप्रैल को केजीएमयू में भर्ती कराया गया। जहां चार दिन बाद उनकी मौत हो गई।
पति की मौत के बाद वह कुछ दिन अपने मायके रहने चली गई थी। नेहा का आरोप है कि वह 25 जून को अपना सामान लेने ससुराल पहुंचीं तो उसके कमरे में दूसरा ताला लगा हुआ था। नेहा के चाचा ने ससुर जितेंद्र मिश्रा को कॉल किया तो उन्होंने कहा कि नेहा का इस घर से कोई संबंध नहीं है। आरोप है कि पहले भी ससुर जितेंद्र मिश्रा, सास मंजू मिश्रा, शुभम मिश्रा, हिमांशु मिश्रा नेहा को प्रताड़ित करते थे। 27 जून को ससुर जितेंद्र मिश्रा ने नेहा और उसके चाचा को घर बुलाकर बदसुलूकी व मारपीट की। प्रभारी निरीक्षक पवन पटेल के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट, धमकी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।