फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   beaten family and harrassment of lady

लखनऊ : घर में घुसकर महिला से अभद्रता, विरोध पर परिवार को पीटा, दूसरे समुदाय के 22 युवकों पर केस

Tue, 17 May 2022 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 17 May 2022 01:45 AM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, एक युवक के घर में शनिवार रात पड़ोस में रहने वाले आमिर, अदनान, फरहान, उजैर, शाहिद, जमाल व अख्तर समेत अन्य लोग घुस आए। आते ही अभद्रता करने लगे।

विज्ञापन
beaten family and harrassment of lady
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में सआदतगंज इलाके के घर में घुसकर इलाके के दबंगों ने महिला से अभद्रता की। वहीं विरोध करने पर पूरे परिवार को बुरी तरह पीट दिया। पीड़िता ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर पीड़िता की तहरीर पर सात नामजद व 15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सआदतगंज सिद्घार्थ मिश्रा के मुताबिक, एक युवक के घर में शनिवार रात पड़ोस में रहने वाले आमिर, अदनान, फरहान, उजैर, शाहिद, जमाल व अख्तर समेत अन्य लोग घुस आए। आते ही अभद्रता करने लगे। इस पर पीड़िता के दोनों बेटों ने विरोध किया तो सभी ने मिलकर पीड़िता व उसके बेटों को पीट दिया। पीड़िता ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए। लोगों को आता देख आरोपी भाग गए। पीड़िता ने सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक सआदतगंज सिद्धार्थ मिश्रा के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर पर सात नामजद व 15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed