{"_id":"670ee35af199457a3c04b7f4","slug":"beat-up-wife-scuffle-with-police-personnel-raebareli-news-c-101-1-slko1031-121130-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पत्नी को पीटा, पुलिस कर्मियों से की हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पत्नी को पीटा, पुलिस कर्मियों से की हाथापाई
Wed, 16 Oct 2024 03:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 16 Oct 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में सोमवार रात महिला की पिटाई कर दी गई। महिला की सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची तो उसके पति ने हंगामा शुरू कर दिया। पीआरवी में तैनात पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई की। बाद में अन्य पुलिस बल पहुंचा तो स्थिति संभली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई के मामले में अभी केस दर्ज नहीं हुआ है।
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के रानीखेड़ा गांव निवासी शिवनंदन यादव घरेलू विवाद के चलते अक्सर पत्नी पूजा यादव के साथ मारपीट करता था। उसे घर में नहीं रहने देता। सोमवार शाम पूजा यादव अपने भाई करण यादव के साथ मायके वृंदावन लखनऊ से अपनी ससुराल आई थी। शिवनंदन ने आते ही उसे व उसके भाई को पीटना शुरू कर दिया। उसके साथ शिवनंदन का मौसेरा भाई रंजीत यादव व लखनऊ के गोसाईगंज का रहने वाला भांजा आनंद यादव भी मारपीट कर रहा था।
इस पर पूजा ने यूपी-112 पुलिस को घटना की सूचना दी। कुछ देर बाद पीआरवी पहुंची। पीआरवी पर तैनात दो सिपाहियों ने झगड़ा शांत कराया और शिवनंदन को अपने साथ ले जाने लगी। इस दौरान शिवनंदन समेत तीन लोगों ने सिपाहियों केे साथ हाथापाई की। सिपाहियों के साथ हाथापाई का वीडियो भी वायरल हो रहा है। शिवनंदन का कहना है कि सिपाहियों ने उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है। पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई किए जाने पर भी एफआईआर दर्ज होगी।