फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Be prepared to meet the challenges amidst technological advancement

Lucknow News: तकनीकी उन्नति के बीच चुनौतियों से निपटने की हो तैयारी

Sun, 23 Nov 2025 02:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 23 Nov 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Be prepared to meet the challenges amidst technological advancement
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मौजूद न्यायाधीशों को संबोधित करते राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह। -संवाद 
लखनऊ। सीएमएस में चल रहे अंतरराष्ट्रीय मुख्य न्यायाधीश सम्मेलन में शनिवार को केंद्रीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए साझा दृष्टिकोण जरूरी है। तकनीकी उन्नति अपने साथ नई कानूनी और नैतिक चुनौतियां भी लेकर आती है। ऐसे में स्वतंत्रता, सुरक्षा और गोपनीयता के बीच सही संतुलन बनाते हुए महासागर, साइबर दुनिया और अंतरिक्ष जैसे नए क्षेत्रों के लिए कानून में बदलाव जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने न्यायाधीशों को सुझाव दिया कि एक ऐसा नेटवर्क बनाएं जो पृथ्वी की सुरक्षा और आने वाली पीढ़ियों की जिम्मेदारी को ध्यान में रखकर काम करे। सीएमएस प्रबंधक प्रो. गीता गांधी किंगडन ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51 पर आधारित यह ऐतिहासिक सम्मेलन एक नई उम्मीद जगाता है कि विश्व के सभी देश एकता व शांति स्थापना के लिए ठोस कदम उठाएं। बता दें कि सिटी मांटेसरी स्कूल की ओर से यह सम्मेलन 23 नवंबर तक चलेगा। इसमें 52 देशों के 160 से अधिक मुख्य न्यायाधीश शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


सभी का ईमानदारी से सहयोग जरूरी : शुभांशु

इस मौके पर मौजूद एस्ट्रोनॉट व भारतीय वायुसेना के पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने कहा कि पृथ्वी हमारा एकमात्र घर है और इसकी सुरक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। हमें जलवायु परिवर्तन जैसे वैश्विक मुद्दों पर ईमानदारी से सहयोग करना होगा और अंतरिक्ष से जुड़ी गतिविधियों को जिम्मेदारी के साथ बढ़ाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की अपील न करें नजरअंदाज
सम्मेलन में आए साउथ सूडान के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बेंजामिन बाक डेंग ने कहा कि हमें बच्चों की अपील कभी नजरअंदाज नहीं करनी चाहिए। बारबूड के प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष ऑस्बर्ट आर फ्रेडरिक ने कहा कि विश्व इस समय एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा है। ऐसे में सामूहिक रूप से ऐसे छोटे-छोटे प्रयास से सार्थक परिवर्तन लाए जा सकते हैं। किर्गिज रिपब्लिक सुप्रीम कोर्ट के चेयरमैन मेडरबेक सत्येव ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। हैती सुप्रीम कोर्ट के वाइस-प्रेसीडेंड न्यायमूर्ति जीन-क्लाउड थियोजीन ने कहा कि वर्तमान समय के अशांत वैश्विक वातावरण में देशों को बल की बजाय तर्क और सार्वभौमिक मानवाधिकारों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मौजूद न्यायाधीशों को संबोधित करते राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह। -संवाद 

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मौजूद न्यायाधीशों को संबोधित करते राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह। -संवाद 

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मौजूद न्यायाधीशों को संबोधित करते राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह। -संवाद 

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मौजूद न्यायाधीशों को संबोधित करते राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह। -संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed