फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Be careful, the investigation will be done only after two months

Lucknow News: दिल संभल जा जरा...दो महीने बाद ही होगी जांच

Thu, 21 Aug 2025 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Be careful, the investigation will be done only after two months
लखनऊ। आप हृदय रोग से परेशान है। केजीएमयू में जांच और इलाज कराना चाहते तो अपने दिल को समझाइए कि वो संभल कर रहे। यहां लारी कार्डियोलॉजी विभाग में ईको जैसी अहम जांच के लिए मरीजों दो महीने तक का इंतजार करना पड़ रहा है। गंभीर हाल वाले मरीज मजबूरी में निजी केंद्रों पर जांच कराने को विवश हैं।
विज्ञापन

केजीएमयू के लारी कार्डियोलॉजी विभाग में रोजाना 300 से ज्यादा मरीज आते हैं। इनमें से अधिकतर को ईको और टीएमटी (ट्रेडमिल टेस्ट) जैसी जांचें लिखी जाती हैं। जांच फीस जमा करने के बाद मरीजों को नंबर देकर दोबारा बुलाया जाता है। गोंडा निवासी रामसुरेश ने बताया कि सीने में दर्द के बाद डॉक्टर ने ईको जांच लिखी, लेकिन उन्हें दो महीने बाद की तारीख दी गई है। वह कहते हैं कि तब तक हालत बिगड़ गई तो हम क्या करेंगे। लखनऊ के राहुल को अपनी मां की टीएमटी जांच के लिए दो दिन बाद की तारीख दी गई। राहुल का कहना है कि इंतजार करने से अच्छा है कि निजी सेंटर पर पैसे खर्च करके तुरंत जांच करा लें। दिल के मामले में जोखिम नहीं उठा सकते।
विज्ञापन


केजीएमयू प्रवक्ता प्रो. केके सिंह के मुताबिक मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण लंबी वेटिंग लिस्ट बन रही है। संस्थान का प्रयास है कि मरीजों को जांच के लिए कम से कम इंतजार करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

लोहिया संस्थान में राहत
लोहिया संस्थान के कार्डियोलॉजी विभाग ने लगातार अतिरिक्त समय देकर एक साल में वेटिंग लिस्ट खत्म कर दी है। विभागाध्यक्ष प्रो. भुवन चंद्र तिवारी के मुताबिक, अब मरीज को परामर्श मिलने के बाद उसी दिन जांच और रिपोर्ट मिल जाती है। इससे मरीजों को दौड़भाग से निजात मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed