फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Be careful: 21 dengue patients found in 24 hours

रहें सावधान : डेंगू के 24 घंटे में मिले 21 मरीज

Mon, 23 Sep 2024 07:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 07:34 AM IST
विज्ञापन
Be careful: 21 dengue patients found in 24 hours

विज्ञापन



लखनऊ। राजधानी में डेंगू का प्रकोप बढ़ने लगा है। रविवार को 21 नए मामले सामने आए। 24 घंटे में पाए गए मरीजों की जनवरी से लेकर अब तक की यह सबसे ज्यादा संख्या है। जनवरी से अगस्त तक 103 मामले ही डेंगू के पाए गए थे। सितंबर के 22 दिनों में ही 181 मरीज पाए जा चुके हैं। वहीं, 50 से अधिक मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।

स्वास्थ्य विभाग के रिकाॅर्ड के मुताबिक, जनवरी से सितंबर तक जिले में डेंगू के कुल 284 मामले रिपोर्ट हुए। जुलाई में 16 और अगस्त में 46 मामले सामने आए थे। एक हफ्ते पहले तक रोजाना तीन से चार मरीज ही रिपोर्ट हो रहे थे। पर, रविवार को तेजी से मरीजों की तादाद बढ़ी। 24 घंटे में सामने आए 21 मरीजों में से चार को प्लेटलेट्स कम होने से अस्पतालों में भर्ती करना पड़ा है। रविवार को सामने आए ज्यादातर मामले आलमबाग, इंदिरानगर, गोमतीनगर विस्तार, गोसाईंगंज, मॉल और चिनहट के हैं।
विज्ञापन




सिविल अस्पताल में सबसे ज्यादा 24 मरीज भर्ती



सरकारी अस्पतालाें में डेंगू के सबसे ज्यादा 24 मरीज भर्ती हैं। वहीं, लोकबंधु और बलरामपुर अस्पताल में चार-चार मरीज भर्ती हैं। निजी अस्पतालों में 20 से अधिक मरीज भर्ती होकर अपना इलाज करवा रहे हैं। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि डेंगू को लेकर अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। हालांकि, भर्ती की जरूरत वाले मरीजों की संख्या कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनी प्लांट के साथ मच्छर के लार्वा पाल रहे...



स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि जिन इलाकों में मरीज मिल रहे हैं, वहां पर एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। जांच में डेंगू के मरीजों के घरों में मच्छर का लार्वा पनपता मिला। इनमें से ज्यादातर ने सजावट के लिए घर के अंदर बोतल में मनी प्लांट या बैम्बू प्लांट लगा रखे हैं।


सरकारी अस्पतालों में किए गए हैं 100 बेड रिजर्व



डेंगू से निपटने के लिए सरकारी अस्पतालों में 100 से अधिक बेड रिजर्व हैं। अस्पताल प्रभारियों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ा दी जाएगी। सिविल व बलरामपुर अस्पताल में 30-30, लोकबंधु में 20, रामसागर मिश्रा व रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में 10-10 बेड रिजर्व हैं।

डेंगू से बचाव के उपाय

1. घर के आसपास या घर के अंदर भी पानी न जमा होने दें। गमलों, रखे हुए टायर में पानी नहीं जमा होने दें। साफ-सफाई का खास ख्याल रखें।

2. कूलर में अगर पानी है, तो उसमें थोड़ा सा मिट्टी का तेल डालकर रखें, इससे लार्वा पनपने की आशंका कम हो जाती है।



3. पानी की टंकियों को अच्छी तरह से ढककर रखें।



4. पूरी आस्तीन और पैरों को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहनें। बच्चों को मच्छर से बचाने वाली क्रीम लगाकर ही बाहर भेजें।


डेंगू होने पर ये करें



- डेंगू होने पर ज्यादा से ज्यादा पानी व अन्य तरल पदार्थ लें।



- हल्का और सादा खाना खाएं।



- डॉक्टर की सलाह के बगैर दवाएं न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed