{"_id":"aba2e1fbaa0562507ac356f0b8a8b4ea","slug":"bdo-resigned-due-to-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"'परेशान' ब्लॉक प्रमुख ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'परेशान' ब्लॉक प्रमुख ने दिया इस्तीफा
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sun, 22 Sep 2013 10:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विरोधी खेमे द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का सामना किए बिना
विज्ञापन
ही शनिवार को बीकेटी ब्लॉक प्रमुख तरन्नुम सिद्दीकी ने अपने पद से इस्तीफा
दे दिया।
जिलाधिकारी को भेजे अपने इस्तीफे में उन्होंने प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने के बाद से ही विरोधी खेमे ने उन्हें ब्लॉक प्रमुख के पद से हटाने की साजिश शुरू कर दी थी।
इसके चलते मुझे हटाने के लिए तीन बार अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। लेकिन हर बार कोर्ट ने गलत तरह से हटाए जाने के प्रयास को खारिज किया।
बीते दिनों विरोधी खेमे के दबाव में ब्लॉक प्रमुख पद से हटाने के लिए चौथी बार जिलाधिकारी ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा व मतदान के लिए 23 सितंबर को बैठक बुलाने का निर्देश जारी किया था।
जबकि मैंने लिखित तौर डीएम व डीडीओ को मेडिकल प्रमाणपत्र के साथ प्रसव बाद बेड रेस्ट का अनुरोध पत्र लगाया गया था।
इसके बाद भी डीएम द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए बुलाई गई सदस्यों के बैठक की तिथि नहीं टाली गई। उन्होंने बताया कि इसी से क्षुब्ध हो कर उन्होंने ब्लॉक प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया है।