{"_id":"5d1b2cec8ebc3e3cc84a7391","slug":"bdc-member-murdered-in-sultanpur-in-land-dispute-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: जमीनी विवाद में बीडीसी सदस्य की गोली मारकर हत्या, अस्पताल में भी भिड़े दोनों पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: जमीनी विवाद में बीडीसी सदस्य की गोली मारकर हत्या, अस्पताल में भी भिड़े दोनों पक्ष
Wed, 03 Jul 2019 10:43 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 03 Jul 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
sultanpur
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरौली पांडेयपुर गांव में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद की पंचायत के दौरान जब एक पक्ष ने बीडीसी सदस्य पर ताबड़तोड़ फायरिंग की तो वहां मौजूद दरोगा जान बचाकर भागे। दरअसल थानाध्यक्ष ने ही बीडीसी सदस्य के साथ हलका दरोगा संजय प्रसाद और एक सिपाही को मौके पर भेजा था। लेकिन मोर्चा लेने के बजाए पुलिस वालों ने मैदान छोड़ दिया।
विज्ञापन
हत्या की सूचना के बाद जिला अस्पताल पहुंचे एएसपी शिवराज पीड़ित परिवार से पूछताछ कर रहे थे। तभी देव नारायण पक्ष से उनके बेटे विक्की और राजेश भी लहूलुहान हालत में पहुंच गये। दोनों को देखते ही बीडीसी सदस्य के समर्थकों ने दोनों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
लोगों का आरोप था कि जब देव नारायण पक्ष की ओर से फायरिंग की गई और बीडीसी की हत्या कर दी गई तो दूसरा पक्ष क्रॉस केस दर्ज कराने के लिए फर्जी अस्पताल पहुंचा है। एएसपी ने दोनों पक्षों को एक दूसरे से अलग करते हुए किसी तरह से मामला शांत कराया। दूसरी तरफ एसपी हिमांशु कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण कर हर हाल में आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
10 दिनों से चल रही थी हत्या की तैयारी : प्रधान
सुरौली गांव के प्रधान रमाकांत वर्मा ने बताया कि बीडीसी सदस्य आशुतोष मिश्र और अवधेश पाण्डेय की दस दिनों से हत्या की साजिश चल रही थी। इसकी जानकारी उन्होंने बीडीसी सदस्य के साथ ही अवधेश पाण्डेय को दी थी। बीडीसी सदस्य ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष गोसाईगंज को देते हुए सुरक्षा की मांग भी की थी। मंगलवार को बीडीसी सदस्य पंचायत करने पहुंचे थे। तभी विपक्षियों ने आशुतोष की हत्या कर दी।
परिवार में मचा कोहराम
गोसाईगंज। सुरौली पांडेयपुर गांव निवासी बीडीसी सदस्य आशुतोष मिश्र के परिवार में बुजुर्ग पिता शिवशंकर मिश्र के साथ ही मां और दो भाई हैं। आशुतोष की पत्नी प्रतिमा का रो-रोकर बुरा हाल है। आशुतोष के दो बेटे हैं। इनमें सबसे बड़ा बेटा अद्भुत और एक वर्ष का युग है।
बेहद मिलनसार थे आशुतोष
सुरौली पांडेयपुर गांव निवासी बीडीसी सदस्य आशुतोष मिश्र की आम शोहरत क्षेत्र में ठीक थी। मंगलवार को पंचायत के दौरान की गई आशुतोष की हत्या से लोगों में रोष है। हत्या की सूचना के बाद क्षेत्र के तमाम लोग, कई ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य जिला अस्पताल से लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस तक जमे रहे।