फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BBAU's research journal receives an impact factor of 4.6.

Lucknow News: बीबीएयू की शोध पत्रिका को मिला 4.6 इंपैक्ट फैक्टर

Tue, 07 Jul 2026 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
BBAU's research journal receives an impact factor of 4.6.
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) की अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका एन्वॉयरमेंटल सस्टेनेबिलिटी ने 4.6 का इंपैक्ट फैक्टर हासिल किया है। यह उपलब्धि क्लैरिवेट की ओर से जारी नवीनतम जर्नल सिटेशन रिपोर्ट में दर्ज की गई है। प्रो. नवीन कुमार अरोड़ा इसके प्रधान संपादक हैं, जिनके निर्देशन में पत्रिका ने प्रकाशन के आठ वर्ष पूरे किए हैं।
विज्ञापन

कुलपति राज कुमार मित्तल ने कहा कि अकादमिक जगत में 4.0 से अधिक इंपैक्ट फैक्टर शोध पत्रिका की गुणवत्ता और वैज्ञानिक प्रभाव का संकेत है। यह उपलब्धि पत्रिका को भारत के पर्यावरण एवं जैविक विज्ञान विषयक प्रमुख शोध प्रकाशनों में से एक बनाती है। कुलपति ने कहा कि यह पत्रिका पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास से जुड़े विषयों पर शोध को बढ़ावा दे रही है और संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप शोध को प्रोत्साहित करने में इसकी भूमिका महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

प्रो. अरोड़ा ने कहा कि एक नया शोध जर्नल स्थापित करना चुनौतीपूर्ण होता है। इसके बावजूद टीम ने गुणवत्तापूर्ण शोध और प्रभावी संपादकीय नीति के कारण इस पत्रिका को वैश्विक पहचान दिलाई। यह शोध पत्रिका पर्यावरण एवं जैविक विज्ञान से संबंधित उच्च गुणवत्ता वाले लेख प्रकाशित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed