{"_id":"5d24f2438ebc3e6cdf2c8331","slug":"bbau-will-give-online-marks-sheet-and-provisional-lucknow-news-lko4698162187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएयू ऑनलाइन उपलब्ध कराएगा मार्क्सशीट व प्रोविजनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीएयू ऑनलाइन उपलब्ध कराएगा मार्क्सशीट व प्रोविजनल
विज्ञापन
बीबीएयू अब ऑनलाइन देगा मार्क्सशीट-प्रोविजनल
छात्रों का डाटा अपग्रेड करने के लिए नए सॉफ्टवेयर का होगा इस्तेमाल
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) जल्द ही अपने विद्यार्थियों को ऑनलाइन मार्क्सशीट व प्रोविजनल उपलब्ध कराएगा। साथ ही विद्यार्थियों के डाटा को अपग्रेड करने व परीक्षा विभाग से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए भी अपग्रेड सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाएगा।
मंगलवार को परीक्षा विभाग में विभिन्न सॉफ्टवेयर डवलपर कंपनियों के साथ इस पर चर्चा हुई। बैठक में डीन, विभागाध्यक्षों ने अपने सुझाव दिए। उनके सुझाव को शामिल करते हुए यह सॉफ्टवेयर विकसित किया जाएगा। विवि में अभी ओएलटी का प्रयोग किया जाता है, जिसमें खामियों के कारण विद्यार्थियों के डाटा में भी एकरूपता नहीं होती और विद्यार्थियों को मार्क्सशीट, प्रोविजनल आदि के लिए भटकना पड़ता है। अब विश्वविद्यालय में प्रवेश के समय विद्यार्थी जो डेटा देगा, उसी से परीक्षा फार्म भरने की व्यवस्था की जाएगी। विद्यार्थी को सिर्फ अपने पेपर भरने होंगे। इसी आधार पर उसकी मार्क्सशीट भी केंद्रीकृत डाटा से ही जारी होगी।