फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BBAU: Now question papers will be made in Hindi too

बीबीएयू : अब हिंदी में भी बनेंगे प्रश्नपत्र

Thu, 22 May 2025 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
BBAU: Now question papers will be made in Hindi too
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में अब हिंदी भाषा पर अधिक जोर दिया जाएगा। कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल ने हिन्दी प्रकोष्ठ की ओर से राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक के बाद सभी विभागाध्यक्षों को इसके आदेश जारी किए।
विज्ञापन




यह भी निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय में कोई भी परीक्षा होगी तो प्रश्नपत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषा में बनेंगे। इसके अलावा विवि में हिंदी को पहले व अंग्रेजी को दूसरे स्थान पर रखा जाएगा। इसके साथ ही हिंदी पत्राचार को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. मित्तल ने हिंदी की प्रगति-प्रसार को बढ़ाने के लिए सभी संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों को ज्यादा से ज्यादा काम हिन्दी में करने के लिए कहा। प्रो. मित्तल ने कहा कि अब हस्ताक्षर भी हिंदी में करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके अलावा बीबीएयू में सभी साइन बोर्ड हिंदी में लगाए जाएंगे। जहां अंग्रेजी की जरूरत होगी, वहां भी साथ में हिंदी में लिखा जाएगा। अभी तक विवि के सभी बोर्ड अंग्रेजी में ही हैं। बैठक में कुलसचिव, डॉ. अश्वनी कुमार सिंह, हिंदी अनुवाद अधिकारी व प्रभारी सहायक निदेशक डॉ. लता बाजपेयी सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed