फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bbau lucknow university naak

Lucknow News: 200 कॉलेजों में से सिर्फ छह के पास नैक ग्रेडिंग

Mon, 23 Oct 2023 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
bbau lucknow university naak
लखनऊ। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय को नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिएशन काउंसिल (नैक) के निरीक्षण में ए प्लस प्लस ग्रेड मिलने के बाद एक बार फिर से ग्रेडिंग की चर्चा शुरू हो गई है। नैक की रैंक सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए अनिवार्य है। प्रदेश सरकार से लेकर राजभवन की ओर से भी इसके लिए निर्देश जारी हो चुके हैं। इसके बावजूद महाविद्यालय ही नहीं, कई विश्वविद्यालय भी अभी तक नैक ग्रेडिंग नहीं करा पाए हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से ही सहयुक्त राजधानी में करीब दो सौ कॉलेज हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ छह के पास ही नैक की ग्रेडिंग है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने सभी कॉलेजों के लिए नैक की ग्रेडिंग अनिवार्य कर रखी है। इस अनिवार्यता में विवि के साथ ही राजकीय, अनुदानित व स्ववित्तपोषित कॉलेज भी शामिल हैं। चिकित्सा की शिक्षा देने वाले केजीएमयू और एसजीपीजीआई जैसे संस्थानों के लिए भी इसकी अनिवार्यता रखी गई है। इस निर्देश के बावजूद कॉलेज नैक निरीक्षण में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। लविवि ने अपने सभी सहयुक्त कॉलेजों को नैक का निरीक्षण कराने का निर्देश दे रखा है। इसके बावजूद कॉलेज पहल नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन




नए कोर्स की मान्यता के लिए नैक ग्रेड अनिवार्य नहीं

लखनऊ विश्वविद्यालय में पूर्व कुलपति प्रो. एसपी सिंह के कार्यकाल में नैक निरीक्षण के बिना कॉलेजों को नए कोर्स की मान्यता नहीं मिलती थी। इस समय यह अनिवार्यता भी समाप्त कर दी गई है। इसके चलते जो कॉलेज सिर्फ नए कोर्स की मान्यता के लिए नैक का निरीक्षण कराना चाहते थे, वे भी इससे पीछे हट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




भाषा और पुनर्वास विवि कर रहे निरीक्षण की तैयारी

पुनर्वास विवि और ख्वाजा मुईनुदृदीन चिश्ती भाषा विवि के पास भी इस समय नैक की ग्रेड नहीं है। ये दोनों विश्वविद्यालय पिछले काफी समय से नैक की तैयारी पूरी होने व निरीक्षण के लिए जल्द टीम आने का दावा कर रहे हैं।



क्या है फायदा-

नैक की ग्रेड होने से संस्थान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलती है। अच्छी ग्रेड मिलने पर ही कई कोर्स का संचालन होता है। इसके अलावा विभिन्न ग्रांट, प्रोजेक्ट और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में भी नैक की ग्रेड देखी जाती है।




इन शैक्षणिक संस्थानों के पास नैक की ग्रेड

संस्थान- ग्रेड

लखनऊ विवि - ए प्लस प्लस

बीबीएयू - ए प्लस प्लस
शिया पीजी कॉलेज- ए
नेशनल पीजी कॉलेज - ए
आईटी कॉलेज- बी प्लस प्लस

लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज- बी प्लस प्लस

गोयल कैंपस- बी

चंद्रभानुगुप्त कॉलेज- बीकालीचरण- सी





वर्जन-
लविवि मदद को तैयार
नैक का निरीक्षण सभी शैक्षिक संस्थानों के लिए अनिवार्य है। सभी महाविद्यालयों को इसकी ग्रेडिंग करानी चाहिए। लविवि सीधे तौर पर इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकता है। अगर किसी कॉलेज को नैक से संबंधित कोई समस्या है तो लविवि उसकी मदद के लिए भी तैयार है।

डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव, प्रवक्ता लविवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed