{"_id":"614ccc6e8ebc3e01ed14263f","slug":"bbau-lucknow-news-lko5969514187","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जैसा कोर्स और एक ही समय पर परीक्षा तो कॉमन होगा पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जैसा कोर्स और एक ही समय पर परीक्षा तो कॉमन होगा पेपर
विज्ञापन
BBAU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) व बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) की एक ही कोर्स की एक ही समय पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा प्रवेश परीक्षा आयोजित करने के मामले में बीबीएयू ने स्पष्टीकरण जारी किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि विद्यार्थी जिन कोर्सों की प्रवेश परीक्षा की तिथि व समय की ओवरलैपिंग की शिकायत कर रहे हैं। एनटीए से हुई बातचीत में उन्होंने स्पष्ट किया है कि ऐसे कोर्सों के लिए कॉमन पेपर आयोजित होगा। इसी आधार पर मेरिट भी तैयार होगा। अगर विद्यार्थी ने बीबीएयू व बीएचयू दोनों के लिए प्रवेश परीक्षा आवेदन फार्म भरा है तो इसी मेरिट से उन्हें दोनों विश्वविद्यालयों में से प्रवेश का विकल्प चुनने का अवसर मिलेगा। अगर किसी विद्यार्थी ने सिर्फ एक विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा का फार्म भरा है तो उसे उसी विश्वविद्यालय में प्रवेश का अवसर मिलेगा। परीक्षा नियंत्रक प्रो. कमान सिंह ने बताया कि एनटीए से इसे अपने एडमिट कार्ड में स्पष्ट करने को भी कहा है। उन्होंने बताया कि बीबीएयू के एक जैसे दो कोर्सों की प्रवेश परीक्षा एक ही तिथि पर कराने के मामले में एनटीए से वार्ता कर जानकारी दी जाएगी। बता दें कि विद्यार्थियों ने कहा था कि एक जैसे दो कोर्सों के लिए अलग-अलग प्रवेश फार्म भरवाए गए और अब उनकी प्रवेश परीक्षा एक ही तिथि पर आयोजित की जा रही है।
ऑटोमेशन इंजीनियर पद पर होगी भर्ती
बीबीएयू के प्लेसमेंट सेल द्वारा ईपीएएम कंपनी में जूनियर टेस्ट ऑटोमेशन इंजीनियर के पद पर भर्ती की सूचना जारी की गई है। बीई, बीटेक, एमई, एमटेक के किसी भी ब्रांच के विद्यार्थी तथा एमसीए, एमएससी कंप्यूटर साइंस के वे विद्यार्थी जो वर्ष 2019, 2020 और 2021 बैच के पास आउट हैं, इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रवक्ता डॉ. रचना गंगवार ने बताया कि चयनित अभ्यर्थी को 06 लाख सालाना का पैकेज और अलग से इंसेंटिव भी दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 27 सितंबर तक इसके लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।