फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bbau aluminai advocated for job oriented education

बीबीएयू में एल्युमिनाई कनेक्ट कार्यक्रम में पूर्व छात्रों ने दिए सुझाव-रोजगार परक कोर्स व पेटेंट बढ़ाएं

Mon, 15 Feb 2021 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bbau aluminai advocated for job oriented education
बीबीएयू एल्युमिनाई ने दिए सुझाव।
लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय एलुमिनाई एसोसिएशन और और एल्युमिनाई सेल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को एल्युमिनाई कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित किया गया। गूगल मीट के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में विवि के पूर्व छात्रों ने विद्यार्थियों के लिए रोजगार परक कोर्स और पेटेंट बढ़ाने के सुझाव दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. संजय सिंह ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 1999 बैच के डॉ. तरुण चतुर्वेदी, आईआईटी कानपुर ने शोध कार्यों को मूर्त रूप में लाने की बात कही ताकि शोध कार्यों का उपयोग जनहित में किया जा सके। डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी, स्वच्छ भारत मिशन ने विद्यार्थियों के लिए हर संभव सहयोग की बात कही। डॉ. मधुरेश सिंघल, डीजीएम ने कहा कि विश्वविद्यालय में ऐसे कोर्स शुरू किए जाएं जो रोजगार परक हों। चंचल तिवारी, डिप्टी कमिश्नर जीएसटी ने कहा हमें विद्यार्थियों की रचनात्मकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान देने की आवश्यकता है। डॉ. सोहेल अहमद ने विवि में पेटेंट सेल को और बेहतर बनाने तथा ज्वाइंट कोलैबोरेशन के साथ आगे बढ़ने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. संजय सिंह ने बताया कि विवि में इन्क्यूबेशन सेंटर और पेटेंट सेल स्थापित किया जा चुका है। इसके बेहतर क्रियान्वयन के लिए उन्होंने पूर्व छात्रों से सहयोग की अपील की। उन्होंने बताया कि विवि का प्लेसमेंट सेल विद्यार्थियों की ट्रेनिंग व प्लेसमेंट के लिए प्रयासरत है। इस अवसर पर पूर्व छात्र अमित कुमार गौतम, डॉ. मोनिका सिंह, डॉ. मंजरी सिंह, एलुमिनाई सेल के चेयरमैन प्रो. डीआर मोदी, एलुमिनाई एसोसिएशन की प्रेसिडेंट प्रो. शिल्पी वर्मा, डीएसडब्लू प्रो. बीएस भदौरिया, डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. पीएस रजनीकांत, डॉ. अल्का एवं डॉ. अरविंद सिंह आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed