फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BBA student was attacked in Gudamba Lucknow.

Lucknow: गुड़म्बा में कुर्सी रोड पर वर्जस्व को लेकर बीबीए के छात्र पर धारदार हथियार से हमला, ट्रामा सेंटर रेफर

Wed, 07 Aug 2024 10:59 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 07 Aug 2024 10:59 AM IST
सार

स्कार्पियो से उतरे युवकों ने जीशान पर धारदार हथियार और लोहे की राड से हमला कर दिया। बचाव में आए आदिल और नूर आलम पीटा। हमले में जीशान के सिर में कई जगह गहरे जख्म हो गए। 

विज्ञापन
BBA student was attacked in Gudamba Lucknow.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ के गुड़म्बा में कुर्सी रोड पर मंगलवार रात दो बजे इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के चार से पांच पूर्व छात्रों ने वर्जस्व को लेकर बीबीए के छात्र जीशान पर धारदार हथियार और लोहे की राड से हमला कर दिया। हमलावरों ने हमला करने से पहले पीड़ित की बाइक में स्कार्पियो से टक्कर मार कर गिरा दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल को साथी छात्रों ने ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। पीड़ित की तहरीर पर गुडम्बा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बिहार के चंपारन निवासी जीशान कुर्सी रोड स्थित इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में बीबीए तृतीय वर्ष के छात्र हैं। जीशान अपने दोस्त आदिल और नूर आलम के साथ दो बाइक से मंगलवार रात 1090 गए थे। रात करीब दो बजे वापस लौटते समय कुर्सी रोड पर ओसियाना होटल के पास सफेद स्कार्पियो पर सवार पूर्व छात्रों ने जीशान की बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे पहले जीशान कुछ समझ पाते स्कार्पियो से उतरे युवकों ने उसपर धारदार हथियार और लोहे की राड से हमला कर दिया। बचाव में आए आदिल और नूर आलम पीटा। हमले में जीशान के सिर में कई जगह गहरे जख्म हो गए। एक हाथ फ्रेक्चर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल को मरणासन्न स्थिति में छोड़कर सभी आरोपी भाग निकले। साथी छात्र घायल को निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत गुडम्बा पुलिस से की है। इंस्पेक्टर गुड़म्बा ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed