फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bavariya, Kachcha-Baniyan gang are becoming active again in up

यूपी: प्रदेश में फिर सक्रिय हो रहे हैं बावरिया, कच्छा-बनियान गिरोह, डीजीपी ने किया पुलिस को अलर्ट

Sat, 12 Aug 2023 06:31 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 12 Aug 2023 06:31 PM IST
सार

ऐसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर जारी निर्देशों में कहा कि बरसात और सर्दी के मौसम में इन गिरोहों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं।

विज्ञापन
Bavariya, Kachcha-Baniyan gang are becoming active again in up
कच्छा-बनियान गिरोह, पुरानी फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 डीजीपी विजय कुमार ने बावरिया, कच्छा-बनियान जैसे घुमंतू गिरोहों की बढ़ती सक्रियता को लेकर मातहतों को आगाह किया है। उन्होंने प्रयागराज के थाना थरवई के हेतापट्टी गांव में सात अगस्त को हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि ये वारदात पेशेवर घुमंतू गिरोह द्वारा अंजाम दी गई है। ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए उन्होंने समस्त पुलिस कमिश्नरेट, जिलों और जीआरपी को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने ऐसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर जारी निर्देशों में कहा कि बरसात और सर्दी के मौसम में इन गिरोहों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं। ऐसे गिरोह वीभत्स वारदातों को अंजाम देते हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्य योजना बनाई जाए। साथ ही पुलिस बल, गस्ती वाहन और राजपत्रित अधिकारियों की बीफ्रिंग करते हुए हॉट-स्पाट चिन्हित किए जाएं।
विज्ञापन


 ऐसे चिन्हित हॉट-स्पॉट पर रात 12 बजे से सुबह चार बजे तक नियमित गश्त कराई जाए। संवेदनशील राजमार्गों पर पर्याप्त संख्या में पेट्रोलिंग वाहन और पिकेट की तैनाती हो। इस दौरान हूटर, सायरन, फ्लैश लाइट का प्रभावी इस्तेमाल किया जाए। ग्राम, मोहल्ला सुरक्षा समितियों को क्रियाशील कर ग्राम चौकीदारों के साथ गश्त कराई जाए। घुमक्कड़ अपराधियों के ठहरने के स्थानों के बारे में पूरे जिले में छानबीन करा ली जाए। हालांकि इस दौरान किसी निर्दोष को परेशान न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ऐसे अपराधी अक्सर रेलवे स्टेशन के आसपास भी ठिकाना बना लेते हैं और वारदात अंजाम देने के बाद ट्रेन और बस से यात्रा करते हैं। वहीं घटना अंजाम देने से पहले होटलों, ढाबों और शराब की दुकानों में शराब का सेवन करते हैं। ऐसे अपराधियों की सूची बना ली जाए और उनकी जमानत निरस्त कराई जाए। एसटीएफ भी ऐसे गिरोहों पर सतर्क दृष्टि रखे। इस बारे में एक कार्यशाला आयोजित कर जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशों के बारे में अवगत कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed