{"_id":"5ca27102bdec2214422fb684","slug":"battle-between-bjp-leader-and-nagar-aayukt","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर आयुक्त और भाजपा नेता में भिड़ंत, हजरतगंज थाने में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर आयुक्त और भाजपा नेता में भिड़ंत, हजरतगंज थाने में प्रदर्शन
Tue, 02 Apr 2019 01:43 AM IST
sahaj sahaj
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: sahaj sahaj
Updated Tue, 02 Apr 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर आयुक्त एक फिर चर्चा में हैं। इस बार विवाद थाने तक पहुंच गया है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष ने उन पर अभद्रता करने और जातिसूचक अपशब्द कहने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने को तहरीर दी है। कार्रवाई की मांग को लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ हजरतगंज कोतवाली में प्रदर्शन भी किया। दूसरी ओर नगर आयुक्त ने भी कार्यालय में अभद्रता करने और सफाई कार्य में बाधा डालने की धमकी दिए जाने की एफआईआर दर्ज कराने को तहरीर दी है। दोनों ओर से आई तहरीर को देखते हुए एसएसपी ने एसपी पूर्वी को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उसके बाद ही एफआईआर दर्ज किया जाएगा।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि का कहना है कि वह कर्मचारियों की समस्याओं के मसले पर नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी से बात करने उनके कार्यालय गए थे। जैसे ही उन्होंने अपना परिचय दिया तो वह भड़क गए। उन्हाेंने जातिसूचक अपशब्द कहे और अभद्रता कर अपमानित किया। इस मामले की एफआईआर दर्ज कराने को तहरीर दी गई मगर पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। इसे लेकर ही थाने में कार्यकर्ताओं के साथ धरना-प्रदर्शन किया गया। वहीं नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि सौरभ वाल्मीकि कार्यदायी संस्था चलाते हैं। सफाई व्यवस्था में सुधार को एक वार्ड एक एजेंसी का फार्मूला लागू किया गया है। इसमें सौरभ की एजेंसी को रोड से हटाकर वार्ड में किया गया। इससे वह नाराज हैं। उसको बदलवाने के लिए वह दबाव डालने आए थे। मना किया गया तो अभद्रता करने लगे, सफाई व्यवस्था ठप कराने की धमकी देक र चले। सौरभ की ओर से अभद्रता और जातिसूचक अपशब्ह कहे जाने का आरोप बेबुनियाद है।