फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   battle between bjp leader and nagar aayukt

नगर आयुक्त और भाजपा नेता में भिड़ंत, हजरतगंज थाने में प्रदर्शन

Tue, 02 Apr 2019 01:43 AM IST
sahaj sahaj न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: sahaj sahaj Updated Tue, 02 Apr 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
battle between bjp leader and nagar aayukt
लखनऊ - फोटो : self
नगर आयुक्त एक  फिर चर्चा में हैं। इस बार विवाद थाने तक पहुंच गया है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष ने उन पर अभद्रता करने और जातिसूचक अपशब्द कहने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने को तहरीर दी है। कार्रवाई की मांग को लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ हजरतगंज कोतवाली में प्रदर्शन भी किया। दूसरी ओर नगर आयुक्त ने भी कार्यालय में अभद्रता करने और सफाई कार्य में बाधा डालने की धमकी दिए जाने की एफआईआर दर्ज कराने को तहरीर दी है। दोनों ओर से आई तहरीर को देखते हुए एसएसपी ने एसपी पूर्वी को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उसके बाद ही एफआईआर दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि का कहना है कि वह कर्मचारियों की समस्याओं के मसले पर नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी से बात करने उनके कार्यालय गए थे। जैसे ही उन्होंने अपना परिचय दिया तो वह भड़क गए। उन्हाेंने जातिसूचक अपशब्द कहे और अभद्रता कर अपमानित किया। इस मामले की एफआईआर दर्ज कराने को तहरीर दी गई मगर पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। इसे लेकर ही थाने में कार्यकर्ताओं के साथ धरना-प्रदर्शन किया गया। वहीं नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि सौरभ वाल्मीकि कार्यदायी संस्था चलाते हैं। सफाई व्यवस्था में  सुधार को एक वार्ड एक एजेंसी का फार्मूला लागू किया गया है। इसमें सौरभ की एजेंसी को रोड से हटाकर वार्ड में किया गया। इससे वह नाराज हैं। उसको बदलवाने के लिए वह दबाव डालने आए थे। मना किया गया तो अभद्रता करने लगे, सफाई व्यवस्था ठप कराने की धमकी देक र चले। सौरभ की ओर से अभद्रता और जातिसूचक अपशब्ह कहे जाने का आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed