फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   basic education department issued hole programme for tet

बेसिक शिक्षा विभाग ने जारी किया टीईटी का पूरा प्रोग्राम, 18 नवंबर को परीक्षा, 8 दिसंबर को परिणाम

Wed, 17 Oct 2018 12:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 17 Oct 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
basic education department issued hole programme for tet
up tet exam

शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 का परिणाम 20 दिन में जारी किया जाएगा। 18 नवंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर टीईटी परीक्षा होगी और 8 दिसंबर को परिणाम जारी किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने टीईटी 2018 का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव प्रभात कुमार ने बताया कि 18 नवंबर को दो पालियों में टीईटी होगा। सुबह 10 से 12.30 बजे तक पहली पाली में प्राथमिक स्तर और दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी होगी। 
विज्ञापन


परिणाम 8 दिसंबर को जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा परिणाम जारी होने के एक महीने बाद प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। 20 नवंबर को उत्तरमाला (आंसर की) वेबसाइट पर जारी की जाएगी। 23 नवंबर की शाम 6 बजे तक तक उत्तरमाला पर आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञ समिति की ओर से उत्तरमाला पर प्राप्त आपत्तियों का 29 नवंबर तक निस्तारण किया जाएगा। विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट को 30 नवंबर को वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

जिला स्तरीय समिति की ओर से 17 अक्तूबर तक परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जाएंगे। समिति परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर परीक्षा केंद्रों की सूची 22 अक्तूबर तक परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव को प्रस्तुत करेगी। 23 अक्तूबर तक परीक्षा केंद्रों की सॉफ्ट कॉपी एनआईसी लखनऊ को प्रस्तुत की जाएगी।

30 अक्तूबर को परीक्षा पत्र वेबसाइट पर अपलोड होने की विज्ञप्ति जारी की जाएगी। एनआईसी लखनऊ से 5 नवंबर तक उपस्थिति पत्र प्राप्त किए जा सकेंगे। 11 नवंबर को अभ्यर्थियों के स्कैन किए उपस्थिति पत्रक केंद्र व्यवस्थापक को दिए जाएंगे।


टीईटी की ओएमआर सीट और प्रश्न पत्र डबल लॉक में रखने के लिए 16 नवंबर को जिलों में भेजे जाएंगे। 18 नवंबर को टीईटी के बाद 19 नवंबर तक उत्तर पुस्तिका ओएमआर शीट सभी केंद्रों से परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव कार्यालय में भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed