{"_id":"5e269a0d8ebc3e4ad23d29d0","slug":"basic-and-madhyamik-teachers-will-remain-on-leave-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे बेसिक व माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक, करेंगे धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे बेसिक व माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक, करेंगे धरना-प्रदर्शन
Tue, 21 Jan 2020 11:58 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 21 Jan 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
बेसिक व माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक मंगलवार को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। समस्याओं के समाधान और मांगें पूरी नहीं होने से नाराज शिक्षक जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन भी करेंगे। उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के आह्वान पर इसे अन्य शिक्षक संगठनों ने भी समर्थन दिया है।
विज्ञापन
स्कूलों में कार्य बहिष्कार से शिक्षण व्यवस्था बाधित हो सकती है। इसके मद्देनजर अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों और बेसिक शिक्षा अधिकारियों को परिषदीय स्कूलों में पठन-पाठन सुचारु रखने और शिक्षण व्यवस्था को बाधित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि शिक्षकों ने लंबित मांगों और विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए पिछले साल पांच सितंबर को शिक्षक सम्मान बचाओ दिवस मनाकर सरकार का विरोध जताया था। इसके बाद 11 से 13 सितंबर तक जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
8 नवंबर को सभी विधायकों को ज्ञापन दिए गए। 21 नवंबर को लखनऊ के ईको गार्डन में शिक्षकों ने महारैली कर सरकार से मांगे पूरी करने का आग्रह किया। लेकिन सरकार ने कोई कार्यवाही नहीं की। इससे नाराज सभी शिक्षकों ने 21 जनवरी को सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर रहकर विद्यालयों में तालाबंदी का निर्णय किया है।
Trending Videos
शिक्षणेतर कर्मचारियों ने भी किया समर्थन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेतर संघ ने भी मंगलवार को स्कूलों में होने वाले कार्य बहिष्कार का समर्थन किया है। संघ के अध्यक्ष आलोक सिंह चौहान ने कहा, सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ माध्यमिक शिक्षक संघ के आंदोलन को शिक्षणेतर संघ नैतिक समर्थन देगा। शिक्षणेतर कर्मचारियों की लंबित मांगों पर भी सरकार ने निर्णय नहीं लिया है। इससे कर्मचारियों में काफी रोष है।