{"_id":"5b5f703e4f1c1b572f8b7607","slug":"basement-of-apartment-drowned-when-a-wall-collapsed","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले की दीवार ढहने से अपार्टमेंट में घुसा पानी, दस मजदूर फंसे, बचाव कार्य जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले की दीवार ढहने से अपार्टमेंट में घुसा पानी, दस मजदूर फंसे, बचाव कार्य जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 31 Jul 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
अपार्टमेंट के चारों तरफ भरा पानी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ के विभूति खंड इलाके में सोमवार देर रात मूसलाधार बारिश के दौरान शहीद पथ के पास नाले की दीवार अचानक ढह गई। इससे पानी निर्माणाधीन अपार्टमेंट में जा घुसा। इस वक्त सो रहे मजदूर घबराकर उठे और पहली मंजिल पर जाकर शोर मचाने लगे। पुलिस व दमकल दस्ता पहुंचने से पहले अपार्टमेंट का बेसमेंट डूब चुका था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, रेडियस अस्पताल के सामने स्थित निर्माणाधीन अपार्टमेंट में काम करने वाले 10-12 मजदूर खाना खाने के बाद वहीं सो रहे थे। बारिश के बीच रात करीब 12 बजे नाले की दीवार अचानक गिर गई। इससे पानी अपार्टमेंट में घुसने लगा तो घबराए मजदूर जान बचाने के लिए पहली मंजिल पर चढ़ गए।
विज्ञापन
बचावकर्ताओं का इंतजार करते रहे
खबर लिखे जाने तक घटना स्थल पर पुलिस और कई नागरिक पहुंच चुके थे, लेकिन बचाव दल नहीं पहुंचा था। ऐसे में मजदूर दूसरी मंजिल पर फंसे हुए थे।