{"_id":"66c6686dbe5ee6a4500c5f14","slug":"barabanki-youth-murdered-and-threw-his-body-raebareli-news-c-101-1-slko1031-118559-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बाराबंकी के युवक की हत्या कर शव फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बाराबंकी के युवक की हत्या कर शव फेंका
Thu, 22 Aug 2024 03:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 22 Aug 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। बाराबंकी जिले के रहने वाले एक युवक की हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया गया। बुधवार सुबह गुमावां गांव स्थित तालाब में युवक का शव मिला तो सनसनी फैल गई। शव जिस हालात में था, उसे देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि युवक को तड़पा-तड़पाकर मारा गया। युवक के मुंह में कपड़ा भरकर बांधा गया था, जबकि दोनों हाथ पैर भी बंधे थे। जमीन विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है।
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गुमावां गांव में शारदा सहायक खंड 28 जौनपुर ब्रांच के बगल बने तालाब में सुबह युवक का शव मिला तो हड़कंप मच गया। मृतक की शिनाख्त बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र की लाही ग्राम पंचायत के ज्ञानखेड़ा गांव निवासी गोविंद (32) पुत्र दूलन विश्वकर्मा के रूप में हुई। रायबरेली और बाराबंकी जिले की सीमा से 500 मीटर दूरी पर तालाब है, जहां शव मिला। मृतक गोविंद की घटनास्थल से दूरी करीब एक किमी है। शव की पहचान पिता दूलन विश्वकर्मा ने की। शव पर कपड़े नहीं थे।
मृतक युवक के पिता ने बताया कि बेटा खेती में उसका हाथ बंटाता था। मंगलवार शाम पांच बजे गोविंद को घर से गांव के ही श्यामू सिंह मारपीट करते हुए अपनी बाइक पर बिठाकर ले गया था। देर शाम तक गोविंद की वापसी नहीं हुई तो डॉयल-112 को सूचना दी। इस पर कोतवाली हैदरगढ़ से भी हलके के सुरक्षाकर्मी आए और श्यामू को अपने साथ लेकर चले गए। उसके व आरोपी श्यामू के खेत अगल-बगल होने के कारण आए दिन विवाद होता रहता था। मंगलवार को भी विवाद हुआ था। आरोपी उसकी जमीन हथियाना चाहता था।
विज्ञापन
युवक की हत्या की सूचना पर शिवगढ़ थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल, गुमावां चौकी इंचार्ज श्रवण कुमार श्रीवास्तव, हैदरगढ़ कोतवाली प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी ने पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। शिवगढ़ थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हैदरगढ़ कोतवाली में हत्या का केस दर्ज किया गया है। हैदरगढ़ पुलिस ही घटना की पड़ताल कर रही है।
दो भाइयों में सबसे बड़ा था गोविंद
गोविंद दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसका छोटा भाई जितेंद्र कुमार है। चार बहनों में छोटी बहन सोनाली का विवाह भी होना शेष है। गोविंद की शादी प्रतापगढ़ जनपद के बेहरी भवानीगढ़ से राजकुमारी के साथ हुई थी। गोविंद की हत्या से पत्नी राजकुमारी व मां चंद्रावती तथा बहनों व छोटे भाई जितेंद्र में रोना पिटना मचा है। सभी का कहना है कि गोविंद की हत्या में कई लोग शामिल थे। इन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।