फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki: When the robber was recognized, he killed the car driver, five criminals arrested

Barabanki: लुटेरे को पहचान लिया तो कर दी थी कार चालक की हत्या, पांच बदमाश गिरफ्तार, शव की तलाश जारी

Mon, 03 Feb 2025 05:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Mon, 03 Feb 2025 05:50 PM IST
सार

बाराबंकी में कार चालक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, नहर में शव की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Barabanki: When the robber was recognized, he killed the car driver, five criminals arrested
गिरफ्तार किए गए आरोपी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सफदरगंज थाना क्षेत्र के दादरा गांव के कार चालक पंकज कुमार की कार लूटकर उसकी हत्या कर नहर में फेंकने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार शाम पुलिस लाइन सभागार में एडिशनल एसपी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने विस्तार से पूरी घटना बताई।

विज्ञापन


ऐसे दिया वारदात को अंजाम
सफदरगंज दादरा गांव निवासी पंकज कुमार अपनी अर्टिगा कार बुकिंग पर चलाते थे। 24 जनवरी को लखनऊ के कमता चौराहे से कुछ लोगों ने उनकी कार गोरखपुर जाने के लिए बुक कराई। पंकज ने परिजनों को इसकी जानकारी देकर यात्रा शुरू की, लेकिन वापस नहीं लौटे। जब 26 जनवरी तक उनका कोई पता नहीं चला तो पिता प्रेमशंकर ने सफदरगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और इंटेलिजेंस की मदद से आरोपियों तक पहुंची।
विज्ञापन


पहचान बन गई मौत की वजह
पुलिस जांच में सामने आया कि कार लूटने के बाद जब पंकज ने एक आरोपी हसीब को पहचान लिया तो बदमाशों ने उसकी हत्या कर शव इंदिरा नहर में फेंक दिया।

ऐसे हुआ खुलासा: रविवार को पुलिस ने गदिया और चंदौली गांव से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने पूरी वारदात कबूल कर ली। इसके बाद देर शाम तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में वसीम (काली बेहटा, बाराबंकी), निकेत कुशवाहा (नौनपार, देवरिया), आशुतोष कुमार (बरियारपुर, चंदौली), नूरसीद अली (टियरी मछरौली, सुल्तानपुर) और गौरव सिंह (काशीराम आवास, अकबरपुर, कानपुर देहात) शामिल हैं। हसीब, जो पहले भी रायबरेली में इसी तरह की वारदात कर चुका है, जेल में है। एसपी दिनेश कुमार सिंह के अनुसार, हत्या में कुल दस लोग शामिल थे। एक आरोपी को रायबरेली पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अब नहर में पंकज के शव की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed