{"_id":"674c67dc2fef41237a0b0cbb","slug":"barabanki-victim-of-love-jihad-threatened-with-kidnapping-of-daughter-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: लव जेहाद की शिकार युवती को बेटी के अपहरण की धमकी, स्कूल जाना बंद , केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: लव जेहाद की शिकार युवती को बेटी के अपहरण की धमकी, स्कूल जाना बंद , केस दर्ज
Sun, 01 Dec 2024 07:12 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 01 Dec 2024 07:12 PM IST
सार
बाराबंकी शहर कोतवाली में एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई है। कथित रूप से लव जेहाद की शिकार युवती ने कहा कि आजम जैदी नामक युवक ने खुद को अमन बताकर उसे प्रेमजाल में फंसाया। दुष्कर्म के बाद शादी और पुत्री के जन्म के बाद तलाक दे दिया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिन्दू बनकर युवती को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म कर शादी करने के आरोपी के भाई द्वारा पीड़िता को बीच सड़क पर धमकाने का मामला सामने आया है। कथित रुप से लव जेहाद की शिकार युवती का आरोप है कि पुत्री के अपहरण की धमकी दी जा रही है। जिससे उसका स्कूल जाना बंद हो गया। पुलिस ने शनिवार रात केस दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बीते 13 सितंबर को एक युवती ने शहर कोतवाली में केस दर्ज कराते हुए बताया था कि देवा रोड स्थित श्रीनगर कॉलोनी निवासी आजम जैदी नामक युवक ने खुद को अमन बताकर उसे प्रेमजाल में फंसाया। दुष्कर्म के बाद शादी और पुत्री के जन्म के बाद तलाक दे दिया।
विज्ञापन
आरोपी युवक जेल में बंद है। अब पीड़िता ने बताया कि आरोपी की जमानत हाईकोर्ट में विचाराधीन है। 24 नवंबर को युवती को भी बयान के लिए बुलाया गया था। वहां से वापस आने के बाद शहर के पटेल तिराहे पर महिला सिपाही युवती को छोड़ कर गई तो आरोपी का भाई जमा जैदी आ गया। उसने अदालत में बयान बदलने के लिए धमकाया। युवती का कहना है कि अब वह बहुत भयभीत है। बेटी को स्कूल नहीं भेज रही है। शहर कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन