फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki: Two teenagers drowned in the Kalyani River, causing chaos in the village; both bodies recovered

बाराबंकी: कल्याणी नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत, गांव में कोहराम; दोनों शव हुए बरामद

Sat, 03 Oct 2026 11:21 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 03 Oct 2026 11:21 PM IST
सार

Teen drowns in Barabanki: पुलिस के अनुसार दोनों बच्चे शनिवार शाम करीब चार बजे घर से निकलकर कल्याणी नदी पार बड़े भाई के घर गए थे। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की।
 

विज्ञापन
Barabanki: Two teenagers drowned in the Kalyani River, causing chaos in the village; both bodies recovered
मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 घुंघटेर के बजगहनी पंचायत के कृष्णा नगर गांव में चचेरे भाई राज (13) व अमित (14) की कल्याणी नदी में डूबकर मौत हो गई। शनिवार देर शाम दोनों के शव नदी में मिलने के बाद कोहराम मच गया। शुक्रवार को ही राज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दोनों बच्चे शनिवार शाम करीब चार बजे घर से निकलकर कल्याणी नदी पार बड़े भाई के घर गए थे। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। गांव के सामने कल्याणी नदी पर बने अस्थायी पुल  के ऊपर से करीब एक फीट से अधिक पानी का तेज बहाव हो रहा था। काफी खोजबीन के बाद देर रात ग्रामीणों व परिजनों ने दोनों बच्चों के शव कल्याणी नदी से बरामद किए। 
विज्ञापन


पहले राज का शव मिला, उसके लगभग एक घंटे बाद रात करीब 8 बजे अमित का शव बरामद हुआ। सीओ शक्ति सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed