फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki: The younger brother killed his elder brother in front of his old father.

UP: छोटे भाई ने बूढ़े पिता से सामने कुल्हाड़ी से वारकर बड़े भाई को मार डाला, सिर व गले पर मिले चोट के निशान

Sat, 22 Nov 2025 08:56 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, हैदरगढ़ (बाराबंकी)
अमर उजाला नेटवर्क, हैदरगढ़ (बाराबंकी) Published by: ishwar ashish Updated Sat, 22 Nov 2025 08:56 PM IST
सार

बचाव के दौरान पिता झटका लगने से गिर गए। वारदात का खुलासा घंटों बाद हुआ। परिजन खामोश रहे... अमेठी से जब भाई आए तो मामले का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
Barabanki: The younger brother killed his elder brother in front of his old father.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली हैदरगढ़ के गांव में बिबियापुर में घरेलू कलह में पिता के सामने छोटे भाई ने बड़े भाई की पीटकर हत्या कर दी। शव कई घंटे पड़ा रहा। शनिवार शाम जानकारी मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। एसपी अर्पित विजयवर्गीय घटना पर पहुंचे। आरोपी भाई को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बिबियापुर गांव के राजेंद्र त्रिवेदी व इनके छोटे भाई लवलेश त्रिवेदी ट्रक व पिकअप चलाते हैं। राजेंद्र का विवाह हुआ था मगर उनकी पत्नी से संबंध टूट चुका है। जबकि लवलेश का विवाह नहीं हुआ। गांव में दोनों करीब 94 साल के पिता रामविलाश व मां के साथ रहते थे। ग्रामीणों में अनुसार शुक्रवार रात दोनों में मारपीट हुई थी।
विज्ञापन


शनिवार की शाम तक राजेंद्र घर से बाहर नहीं निकले। शंका होने पर ग्रामीणों ने पड़ोस में अमेठी जिले के जगदीशपुर निवासी राजेंद्र के बहनोई अनिल अवस्थी को सूचना दी। अनिल के पहुंचने के बाद पता लगा कि शव घर में तख्त पर पड़ा था और सिर गले व शरीर पर चोट के निशान है। पुलिस ने लवलेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार उसने बताया कि भाई ने उनको मारा था इसलिए मैंने भी मार दिया। घटना के पीछे घरेलू कलह सामने आई है। यह भी पता लगा कि जब लवलेश भाई पर हमले कर रहा था तो पिता ने बचाने की कोशिश की मगर उसकी नहीं सुनी। झटका लगने से वह भी गिर गए। कोतवाल अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि पहले सूचना मिली थी कि रात में नशे की हालत में आने के बाद राजेंद्र की मौत हुई लेकिन शरीर में चोट मिलने पर हत्या का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed