फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki: The whole family drowned in the canal including the bike

Barabanki: बाइक समेत नहर में डूबा पूरा परिवार, पत्नी का शव मिला... पति और दो बच्चे अभी भी लापता

Fri, 04 Apr 2025 05:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Fri, 04 Apr 2025 05:50 PM IST
सार

बाराबंकी के जैदुपर थाना क्षेत्र में बाइक समेत एक पूरा परिवार नहर में डूब गया। पत्नी का शव मिल गया पर पति व बच्चे अभी भी लापता हैं।

विज्ञापन
Barabanki: The whole family drowned in the canal including the bike
लापता हुआ पूरा परिवार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को नहर में मिले महिला के शव की पहचान होते ही एक दर्दनाक हादसे की तस्वीर सामने आई। यह महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ बाइक से घर लौट रही थी कि देवा क्षेत्र में उनकी बाइक नहर में जा गिरी। शुक्रवार को पुलिस को नहर में उनकी बाइक तो मिल गई लेकिन पति और दोनों बच्चे अब भी लापता हैं। प्रशासन ने एसडीआरएफ को बुलाकर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।

विज्ञापन


तिलक से लौटते वक्त लापता हुआ परिवार
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के गंगौली गांव निवासी पवन कुमार (35) अपनी पत्नी उर्मिला (32), बेटी रागिनी (12) और बेटे अर्पित (8) के साथ 2 अप्रैल को लखनऊ के मटियारी में अपने फूफा के बेटे के तिलक समारोह में गए थे। वहां से देर रात परिवार बाइक से घर के लिए निकला, लेकिन वे कभी घर नहीं पहुंचे। सुबह तक कोई खबर न मिलने पर पवन के पिता रामनाथ और परिजनों ने तलाश शुरू की। मटियारी के रिश्तेदारों ने बताया कि परिवार रात में ही निकल गया था। घबराए परिजन चिनहट कोतवाली पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


सोशल मीडिया से खुला राज
गुरुवार को जैदपुर की नहर में एक महिला का शव मिला जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। शुक्रवार को जब परिजनों ने यह तस्वीर देखी तो उन्होंने शव की पहचान उर्मिला के रूप में की। इसके बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहर के खतरनाक मोड़ पर हादसे की आशंका
देवा कोतवाली क्षेत्र में मामपुर नहर पुलिया के पास एक खतरनाक एल-शेप मोड़ है। पुलिस का मानना है कि यदि कोई तेज रफ्तार में होगा और मोड़ नहीं ले पाया तो सीधा नहर में गिर सकता है। मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस को नहर से पवन की बाइक मिल गई जिससे इस आशंका को और बल मिला कि पूरा परिवार बाइक समेत नहर में समा गया।

Trending Videos

एसडीआरएफ की टीम जुटी तलाश में

पुलिस ने एसडीआरएफ को बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। देवा के कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि नहर जैदपुर, सिद्धौर होते हुए हैदरगढ़ की ओर जाती है, इसलिए पूरे रास्ते में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नहर में कई जगह जाल भी डाले गए हैं ताकि लापता लोगों का पता चल सके।

गांव में मातम, प्रशासन सकते में
गंगौली गांव में कोहराम मचा हुआ है। पवन का छोटा भाई अरविंद, जो इटावा में काम करता है, जैसे ही खबर मिली, वह भागा-भागा घर पहुंचा। मां का पहले ही निधन हो चुका है और अब पूरे परिवार के लापता होने से गांव में मातम पसरा है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सर्च ऑपरेशन तेजी से चल रहा है और जल्द ही कोई सुराग मिलने की उम्मीद है। यह सिर्फ एक हादसा था या इसके पीछे कोई और वजह थी, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed