UP: चार माह पूर्व मौत के मामले में कब्र से निकाला युवक का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पत्नी ने बताई पूरी घटना
दरियाबाद कोतवाली में युवक की मौत के चार चार महीने बाद कब्र से खोदकर उसका शव निकाला गया। मृतक की पत्नी ने ससुरालीजनों पर बिना बताए अंतिम संस्कार करने का आरोप लगाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी के दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के वीर कीठाई मजरे डीहा गांव में चार महीने पहले मृत हुए युवक का शव सोमवार को न्यायालय के आदेश पर कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पूरी प्रक्रिया मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में संपन्न हुई।
मामले की शिकायत मृतक की पत्नी किरन पत्नी सरजू ने की थी। किरन ने बताया कि वह करीब 13 वर्षों से पति और बच्चों के साथ बाराबंकी में किराए के मकान में रहती है। उनका पति सरजू अक्सर पैतृक घर डीहा में संपत्ति बंटवारे को लेकर होने वाले विवाद के कारण आते-जाते थे।
ये भी पढ़ें - तालिबानी थोड़े हैं कि पकड़कर गोली मार देंगे... अमन यादव के परिजनों को समझाने गए तहसीलदार के बिगड़े बोल
ये भी पढ़ें - लिव-इन में रह रही महिला ने चाकू से गला रेतकर साथी को मार डाला, बिस्तर पर खून ही खून, खौफनाक था मंजर
किरन के मुताबिक चार माह पहले सरजू बंटवारे की बात कहकर गांव गए थे और वापस नहीं लौटे। करीब एक माह बाद उसे पति की मौत की जानकारी मिली। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने बिना जानकारी दिए अंतिम संस्कार भी कर दिया। घटना पर आपत्ति जताने पर देवर सुनील द्वारा मारपीट कर घर से निकाल दिए जाने की शिकायत भी महिला ने की थी।
महिला की प्रार्थना पर न्यायालय ने शव निकालकर पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया था। सोमवार को पुलिस प्रशासन, सिरौलीगौसपुर नायब तहसीलदार दिनेश कुमार पाण्डेय और दरियाबाद कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सोनकर की निगरानी में कब्र खोदी गई और शव बाहर निकाला गया। नायब तहसीलदार दिनेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.