फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki: The bodies of the couple found in the bushes on the banks of the lake, the police involved in the murder or accident

बाराबंकी : झील किनारे झाड़ियों में मिले दंपत्ति के शव, हत्या या हादसे में उलझी पुलिस

Sat, 07 May 2022 12:56 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 07 May 2022 12:56 PM IST
सार

सुभाष अपनी पत्नी सीमा के साथ गांव के ही ललित की बाइक लेकर घर से निकला था। शनिवार की सुबह दोनों के शव अद्रा झील के पास झाड़ियों में सड़क मोड़ से कुछ दूरी पर मिले। दोनों के सर पर गंभीर चोट आई थी तो कुछ दूरी पर बाइक व सामान मोबाइल आदि बिखरे पड़े थे।

विज्ञापन
Barabanki: The bodies of the couple found in the bushes on the banks of the lake, the police involved in the murder or accident
बाराबंकी में शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाराबंकी में बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के अद्रा झील के पास झाड़ियों में दंपत्ति के शव पड़े मिले। दोनों के सिर पर गंभीर चोट थी तो कुछ दूरी पर बाइक व सामान बिखरा पड़ा था। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा तो डबल मर्डर की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस व परिजनों से हुई बात के बाद मामला सड़क हादसे का निकल कर सामने आया। हालांकि पुलिस हत्या है या हादसा इसकी जांच में जुटी है।

विज्ञापन

 

रामनगर थाना क्षेत्र के बडनपुर निवासी सुभाष (24) अपनी पत्नी सीमा (20) के साथ 1 मई को गांव के ही ललित की बाइक लेकर घर से निकला था। शनिवार की सुबह दोनों के शव अद्रा झील के पास झाड़ियों में सड़क मोड़ से कुछ दूरी पर मिले। दोनों के सर पर गंभीर चोट आई थी तो कुछ दूरी पर बाइक व सामान मोबाइल आदि बिखरे पड़े थे। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक के  नंबर को रेस कर फोन किया तो ललित ने बताया कि यह बाइक उसकी है जिसे गांव का ही सुभाष एक मई को मांग कर ले गया था। 2 दिन पहले सड़क हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बारे में उसके परिजनों को बताया गया था।

विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के भाई से बात की और उसे मौके पर बुलाया। प्रभारी एसपी पूर्णेंदु सिंह का कहना है कि दंपति की मौत सड़क हादसे की वजह से हुई है।  वह हेलमेट नहीं लगाए थे । सड़क मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित होकर झाड़ियों में पलट गई इससे सिर पर गंभीर चोट आने से मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed