फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki: Textile trader Neeraj Jain commits suicide by shooting himself

Barabanki: कपड़ा व्यापारी नीरज जैन ने गोली मारकर की आत्महत्या, शहर के प्रसिद्ध साड़ी सेंटर का करते थे संचालन

Mon, 13 Oct 2025 12:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Mon, 13 Oct 2025 12:52 PM IST
सार

बाराबंकी के कपड़ा व्यापारी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि रुपये के लेन-देन को लेकर उनका कई लोगों से विवाद चल रहा था और वसूली को लेकर उन्हें परेशान किया जा रहा था।
 

विज्ञापन
Barabanki: Textile trader Neeraj Jain commits suicide by shooting himself
मृतक व्यापारी नीरज जैन - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी शहर के प्रसिद्ध कल्पना साड़ी सेंटर के संचालक एवं कपड़ा व्यापारी नीरज जैन (50) ने रविवार देर रात करीब 11 बजे अपने घर में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, नीरज जैन मूल रूप से सरावगी मोहल्ले के निवासी थे, लेकिन वर्तमान में लक्ष्मण पुरी कॉलोनी में परिवार सहित रह रहे थे।

विज्ञापन


घटना के समय उन्होंने घर पर ही खुद को गोली मार ली। सूत्रों के मुताबिक, मौके से तीन पन्नों का एक सुसाइड नोट मिलने की बात कही जा रही है, हालांकि पुलिस ने सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि नहीं की है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक का कई लोगों से रुपये के लेन-देन का विवाद चल रहा था और वसूली को लेकर कुछ लोग उन्हें लगातार परेशान कर रहे थे। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही उन लोगों की भी तलाश की जा रही है जिनसे मृतक का आर्थिक विवाद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed