फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki: Rape victim girl gives birth to dead baby

Barabanki: दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने मृत शिशु को जन्म दिया, शादी का झांसा देकर शोषण कर रहा था आरोपी

Tue, 19 Nov 2024 09:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर (बाराबंकी)
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर (बाराबंकी) Published by: ishwar ashish Updated Tue, 19 Nov 2024 09:21 PM IST
सार

आरोपी एक साल से शादी का झांसा देकर किशोरी का शारीरिक शोषण कर रहा था। परिजनों ने जानकारी होने पर मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Barabanki: Rape victim girl gives birth to dead baby
प्रतीकात्मक तस्वीर।

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने किशोरी को झांसा देकर सात माह तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच किशोरी गर्भवती हुई तो परिजनों को जानकारी हुई। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया।इसी बीच किशोरी को प्रसव पीड़ा होने पर महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने मृत शिशु को जन्म दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी को करीब एक साल पूर्व गांव के ही सुनील कुमार ने झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया। जैसे-जैसे नजदीकियां बढ़ने लगीं युवक ने उसके साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया और किशोरी को जल्द शादी करने का झांसा देता रहा। इस बीच किशोरी गर्भवती हो गई। किशोरी की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे सोमवार को अस्पताल लेकर गए। यहां जांच कराई तो पता चला कि वह गर्भवती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी का मौसम: प्रदूषित पछुआ हवाओं का प्रदेश में असर दिखना हुआ शुरू, इन जिलों में भारी कोहरे का अलर्ट जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सिपाही भर्ती पेपर लीक करने के आरोपी रवि अत्री व सुभाष प्रकाश ईडी रिमांड पर, पूछताछ शुरू


परिजनों ने पूछा तो किशोरी ने सुनील कुमार द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की जानकारी दी। परिवार के लोगों ने पीड़िता के साथ कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया।

हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी से जिला महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यहां उसने मृत शिशु को जन्म दिया। सीएमएस डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मृत शिशु को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है एवं डीएनए सैंपलिंग कराई जा रही है। कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि मां की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed