{"_id":"6968be0f6827f6c4fa01b0bd","slug":"barabanki-protest-against-assault-on-lawyer-at-toll-plaza-toll-gate-opened-three-employees-sent-to-jail-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: टोल प्लाजा पर अधिवक्ता से मारपीट के विरोध में प्रदर्शन, टोल गेट खुला, तीन कर्मी जेल भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: टोल प्लाजा पर अधिवक्ता से मारपीट के विरोध में प्रदर्शन, टोल गेट खुला, तीन कर्मी जेल भेजे गए
Thu, 15 Jan 2026 03:44 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 15 Jan 2026 03:44 PM IST
सार
बाराबंकी के टोल प्लाजा पर अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट मामले में अधिवक्ताओं ने एक बार फिर विरोध प्रदर्शन किया। मामले में तीन टोलकर्मियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे के बारा टोल प्लाजा पर फास्टैग को लेकर बुधवार को हुई अधिवक्ता की पिटाई के विरोध में तहसील बार एसोसिएशन हैदरगढ़ के अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार दोपहर एक बार फिर जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
आक्रोशित अधिवक्ताओं ने टोल गेट पर लगे बंबू हटवा दिए, जिससे कुछ समय तक वाहनों का आवागमन निशुल्क रूप से चलता रहा। अधिवक्ताओं का आरोप है कि टोलकर्मियों ने पहले अभद्रता की और विरोध करने पर मारपीट की जिससे पूरे अधिवक्ता समाज में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया गया। वहीं, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
पुलिस ने तीन टोलकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और मामले की निष्पक्ष जांच जारी है।