{"_id":"5a7d4bf34f1c1b8e238b783d","slug":"barabanki-police-arrested-criminals","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में फिर मुठभेड़, पांच बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, पौने दो लाख रुपये और तमंचे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में फिर मुठभेड़, पांच बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, पौने दो लाख रुपये और तमंचे बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी के मोहम्मदपुरखाला थाना क्षेत्र में गुरुवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। कठौतिया पुल के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक भाग निकला। मुठभेड़ में दो अपराधियों को गोली लगी है। तीन पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
प्रभारी निरीक्षक जनमेयजय सचान ने बताया कि पुलिस को गुरुवार रात करीब ढाई बजे गश्त के दौरान कठौतिया पुल के पास हथियारबंद बदमाशों के होने की सूचना मिली। घेराबंदी करने पर कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें दो बदमाश जख्मी हुए हैं।
पुलिस मुठभेड़ में दारोगा अरुण सिंह व सिपाही राहुल व अंकित तोमर घायल हुए हैं। वहीं, दो बदमाशों को भी गोली लगी है। इनमें इलाहाबाद के सोराव थाना क्षेत्र के निवासी अंशु पुस्कर व इरफान शामिल हैं।
विज्ञापन
वहीं, लखनऊ के तेलीबाग निवासी बदमाश राहुल, कैंट क्षेत्र के साहिल व हुसैनगंज के अक्षय चौहान को गिरफ्तार कर गया है। इस दौरान एक अपराधी भाग निकला। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों के कब्जे से करीब पौने दो लाख रुपये व दो तमंचे बरामद हुए हैं।