फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki News: The truck broke the divider and trampled the bike riders, two died, the driver serious

Barabanki News : डिवाइडर तोड़ बाइक सवारों को रौंदते हुए चला गया ट्रक, दो की मौत, चालक गंभीर

Sun, 04 Jun 2023 09:49 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 04 Jun 2023 09:49 AM IST
सार

एक ट्रक मौरंग लादकर बहराइच की ओर जा रहा था। रामनगर कस्बे में पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित हुआ ट्रक डिवाइडर तोड़ते हुए दाहिनी ओर चला गया। इस दौरान बायीं और बाइक लेकर जा रहे दो लोग ट्रक की चपेट में आ गए।

विज्ञापन
Barabanki News: The truck broke the divider and trampled the bike riders, two died, the driver serious
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

रामनगर कोतवाली क्षेत्र में बाराबंकी बहराइच हाईवे पर रामनगर कस्बे में शनिवार की रात करीब 12 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें 2 की मौत हो गई। ट्रक के ड्राइवर की हालत गंभीर है। इसे लेकर पूरी रात पुलिस हलकान रही।

विज्ञापन


एक ट्रक मौरंग लादकर बहराइच की ओर जा रहा था। रामनगर कस्बे में पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित हुआ ट्रक डिवाइडर तोड़ते हुए दाहिनी ओर चला गया। इस दौरान बायीं और बाइक लेकर जा रहे दो लोग ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक दोनों को रौंदा हुआ एक दूसरी ट्रक में टक्कर मारते हुए आगे जाकर पलट गया। हादसे की सूचना पाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार 2 लोगों को सीएचसी भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवर को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पूरी रात बाराबंकी बहराइच हाईवे पर यातायात बाधित रहा। एसएचओ रामनगर शिव नारायण सिंह ने बताया कि 2 लोगों की मौत हुई है। इनकी पहचान जिले के ही रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के बाजार पुर मजरे गाजीपुर गांव निवासी राजू लोधी (30) और कल्याण लोधी (28) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed