{"_id":"6826d1c44f1a8d05a20d14e2","slug":"barabanki-news-bike-rammed-into-tractor-trolley-parked-on-the-roadside-two-teenagers-died-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई बाइक, दो किशोरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई बाइक, दो किशोरों की मौत
Fri, 16 May 2025 11:18 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 16 May 2025 11:18 AM IST
सार
बाराबंकी के फतेहपुर-मोहम्मदपुर खाला मार्ग पर खड़ी एक ट्रैक्टर ट्रॉली में बाइक सवार दो किशोर टकरा गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी में हुए सड़क हादसे में बृहस्पतिवार रात दो किशोरों की मौत हो गई। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम ज्योली निवासी रंजीत कुमार (16) और अमन (15) गुरुवार की देर रात बाइक से फतेहपुर की ओर घर जा रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान फतेहपुर-मोहम्मदपुर खाला मार्ग पर औरंगाबाद के निकट बाइक सड़क किनारे भूसा लादकर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई।
गंभीर रूप से घायल दोनों किशोरों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां रात में रंजीत ने और सुबह अमन ने दम तोड़ दिया। इस घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन