फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki: Merger of 33 government schools cancelled... studies will resume, children rejoice

UP: 33 सरकारी स्कूलों का विलय हुआ रद्द... स्कूल पहुंच कर चहक उठे बच्चे, मर्जर न होने के कारण भी बताए

Tue, 05 Aug 2025 07:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Tue, 05 Aug 2025 07:50 PM IST
सार

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में विद्यालयों की सूची जारी कर दी है जिसमें यह स्पष्ट किया गया है कि विलय क्यों रद्द किया गया है। इन स्कूलों में फिर से पढ़ाई प्रारंभ कर परीक्षणात्मक रूप से संचालन के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Barabanki: Merger of 33 government schools cancelled... studies will resume, children rejoice
विलय रद्द होने पर खुशी से झूम उठे बच्चे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

परिषदीय विद्यालयों के विलय को लेकर उठे विरोध के बीच एक राहतभरी खबर सामने आई है। खराब रास्तों, अधिक दूरी और संसाधनों की कमी जैसे कारणों से जिले के 33 सरकारी स्कूलों में दोबारा कक्षाएं शुरू होने की उम्मीद जगी है। बीएसए संतोष देव पांडेय ने इन विद्यालयों की सूची जारी कर दी है, जिसमें यह भी स्पष्ट किया गया है कि विलय (मर्जर) क्यों रद्द किया जा रहा है। अभिभावकों के विरोध और बच्चों की मांग को देखते हुए इन स्कूलों में फिर से पढ़ाई प्रारंभ कर परीक्षणात्मक रूप से संचालन के निर्देश दिए गए हैं। कुछ स्कूलों में तो पढ़ाई शुरू भी हो चुकी है।

विज्ञापन


138 स्कूल बंद हुए थे, 30 को लेकर उठी विशेष मांग
बीते समय में छात्र संख्या 50 से कम होने के कारण जिले के 138 परिषदीय विद्यालयों को बंद कर, उन्हें पास के अन्य विद्यालयों में समायोजित (पेयर) कर दिया गया था। यद्यपि अधिकांश पेयरिंग का विरोध हुआ, लेकिन करीब 30 विद्यालयों को लेकर ग्रामीणों व अभिभावकों ने खास तौर पर मांग की कि स्कूल गांव में ही संचालित हों।
विज्ञापन


नामांकन अभियान ने बदले समीकरण
सिद्धौर ब्लॉक के आरोही और झुलापाही गांवों में पेयरिंग के बाद छात्रों की संख्या 50 से ऊपर पहुंच गई थी, जिससे मामला अटक गया। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद शासन ने इस पर जांच के आदेश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मर्जर का निर्णय पिछले सत्र की छात्र संख्या और वर्तमान आंकड़ों के आधार पर लिया गया था। इस बीच 1 से 15 जुलाई तक चले विशेष नामांकन अभियान के दौरान कई बंद किए गए विद्यालयों में छात्रों की संख्या 50 पार कर गई। शासन ने इसका संज्ञान लेते हुए 10 विद्यालयों की दोबारा जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


36 विद्यालयों में दोबारा पढ़ाई शुरू, बच्चे गदगद
बीएसए संतोष देव पांडेय ने खंड शिक्षा अधिकारियों की समीक्षा के बाद 33 ऐसे विद्यालय चिह्नित किए हैं, जहां पुनः कक्षाएं शुरू कर परीक्षणात्मक तौर पर संचालन कराया जा रहा है। सोमवार को मसौली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में दोबारा स्कूल खुलते ही बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। अमर उजाला की टीम जब स्कूल पहुंची, तो छात्रों ने हाथ उठाकर जश्न मनाया। यही दृश्य प्राथमिक विद्यालय गिरधारीलाल पुरवा में भी देखा गया।

खंड शिक्षा अधिकारियों ने भेजी रिपोर्ट

सिद्धौर के खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद उपाध्याय ने छूलापाही और अरुई गांव के विद्यालयों के पुनः संचालन की रिपोर्ट बीएसए को भेजी है। उनके अनुसार इन स्कूलों में छात्र संख्या अब 50 से अधिक हो चुकी है, ऐसे में पेयरिंग अनुचित होगी। ग्रामीण भी यही चाहते हैं कि स्कूल उनके गांव में ही चलें।

बीएसए बाराबंकी संतोष देव पांडे का कहना है कि जिले के 36 परिषदीय विद्यालयों में फिर से पढ़ाई शुरू कर परीक्षण किया जा रहा है। हर पहलू की समीक्षा और मूल्यांकन के बाद खंड शिक्षा अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed