फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki: Four jail personnel including superintendent suspended in lemon scam, prisoners accused of harassing jail workers in front of minister

Lemon Scam : बाराबंकी के नींबू घोटाले में अधीक्षक समेत चार जेल कर्मी निलंबित, मंत्री के सामने बंदियों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

Thu, 09 Jun 2022 07:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 09 Jun 2022 07:16 PM IST
सार

मंगलवार को कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने बाराबंकी जेल पहुंचकर करीब ढाई घंटे तक जांच की थी। मंत्री का दौरा बेहद गोपनीय रहा था व यहां सभी अफसरों को बाहर करने के बाद मंत्री ने अपनी टीम के साथ जेल में सभी जगहों का हाल देखा।

विज्ञापन
Barabanki: Four jail personnel including superintendent suspended in lemon scam, prisoners accused of harassing jail workers in front of minister
बाराबंकी जेल में कारागार मंत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाराबंकी जेल में हुए नींबू घोटाले में शासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। जेल अधीक्षक व एक डिप्टी जेलर समेत दो बंदीरक्षकों को निलंबित कर दिया है। इस मामले में मंगलवार को कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने बाराबंकी जेल पहुंचकर करीब ढाई घंटे तक जांच की थी। मंत्री का दौरा बेहद गोपनीय रहा था व यहां सभी अफसरों को बाहर करने के बाद मंत्री ने अपनी टीम के साथ जेल में सभी जगहों का हाल देखा। करीब ढाई घंटे रुकने के बाद वह चले गए थे। यहां बंदियों ने जेल कर्मियों पर उत्पीड़न व सही भोजन न देने का भी आरोप लगाया था। जबकि अन्य कई कमियां सामने आई हैं।  

विज्ञापन


19 मई को अमर उजाला ने ‘तीन महीने में जेल के बंदियों को पिला दिया 36 क्विंटल नीबू’ शीर्षक से खबर छापकर इस मामले का खुलासा किया था। इसमें लाखों रुपये के नींबूू घोटाले की बात सामने आई थी। इसके बाद डीजी जेल आनंद कुमार ने पूरे मामले की जांच डीआईजी जेल प्रशासन संजीव त्रिपाठी से कराई थी। इस बीच पूरे मामले का संज्ञान शासन ने लिया था। इसके बाद यहां पर मंत्री मंगलवार को निरीक्षण करने पहुंचे थे। बुधवार को जेल अधीक्षक हरिबक्श सिंह, डिप्टी जेलर आशुतोष मिश्रा व जेल वार्डर राजेश भारती व सुरेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। इनके निलंबन की पुष्टि डीजी जेल आनंद कुमार द्वारा की गई है। 
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति अपने लाव लश्कर के साथ अचानक बाराबंकी जिला जेल पहुंच गए थे। जेल में मंत्री को देख कर्मचारियों व अफसरों में हड़कंप मच गया। जेल पहुंचने पर गेट खुलने के बाद मंत्री सीधे अंदर चले गए। इस दौरान जेल के सभी अफसरों व कर्मचारियों को हिदायत दी गई कि वह अंदर न आएं और बाहर ही कार्यालय में बैठकर मंत्री का इंतजार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद करीब ढाई घंटे तक मंत्री ने जेल में समस्त बैरक, भोजनालय, कैंटीन, अस्पताल आदि का हाल देखा। महिला बैरक में जाकर महिला बंदियों से भी मंत्री ने बात की। मंत्री ने जेल के विभिन्न बैरकों में रहने वाले कई बंदी व कैदियों को अलग-अलग बुलाकर बात की थी और उनकी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया था। करीब ढाई घंटे के बाद मंत्री सीधे जेल से बाहर निकले व अपने वाहन पर सवार होकर लखनऊ की ओर चले गए थे। इस दौरान उन्होंने किसी भी अधिकारी और कर्मचारी से न कोई बात की और न यह बताया कि यहां क्या कमी मिली है और क्या कार्रवाई उनके स्तर से की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed