फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki: Father and son die from snake bites after displaying a cobra at a Durga Puja pandal; unable to reac

बाराबंकी: पंडाल में कोबरा सांप दिखाना पड़ा भारी, सर्पदंश से पिता-पुत्र की मौत; नहीं पहुंच पाए अस्पताल

Tue, 20 Oct 2026 10:19 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 20 Oct 2026 10:19 AM IST
सार

Snake bite in Barabanki: बाराबंकी में एक दर्दनाक घटना घटी। इसमें कोबरा सांप काटने से पिता और पुत्र दोनों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
Barabanki: Father and son die from snake bites after displaying a cobra at a Durga Puja pandal; unable to reac
कोबरा के डसने से हुई मौत। डेमो पिक। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र के मुनक्की पुरवा गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने वाले पिता-पुत्र की कोबरा सांप के डसने से मौत हो गई। इस घटना के बाद से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन


ऐसी घटी घटना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुनक्की पुरवा गांव के रहने वाले महेश (60) और उनका 22 वर्षीय पुत्र सोमवार को छात्रपालन गांव स्थित एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर रहे थे। शाम करीब चार बजे भट्ठे के पास एक कोबरा सांप निकल आया, जिसे पिता-पुत्र ने पकड़ लिया।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों जयपुर थाना क्षेत्र के जरहरा गांव में माता रानी के पंडाल में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहुंच गए। आरोप है कि वे वहां मौजूद भीड़ को वह सांप दिखाने लगे। इसी दौरान सांप ने पहले पुत्र को डस लिया और जब पिता महेश ने उसे बचाने की कोशिश की, तो सांप ने उन्हें भी काट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम
घटना की सूचना मिलते ही परिजन दोनों को तुरंत जिला अस्पताल, बाराबंकी लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने पिता महेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुत्र की गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। एक साथ पिता-पुत्र की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed