{"_id":"5a5711814f1c1b05198b46e9","slug":"barabanki-dm-presented-report-on-death-in-barabanki","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी डीएम ने माना सिर्फ तीन की हुई स्प्रिट पीने से मौत, सीएम ने की 2 लाख मदद की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी डीएम ने माना सिर्फ तीन की हुई स्प्रिट पीने से मौत, सीएम ने की 2 लाख मदद की घोषणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 11 Jan 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
मामले की जांच करती पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी में हुई 12 लोगों की मौत पर गुरुवार को बाराबंकी के डीएम ने प्रेस कॉफ्रेंस कर मामले की पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सिर्फ 3 लोगों की मौत स्प्रिट पीने से हुई।
विज्ञापन
8 मौतें अन्य कारणों से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जिलाधिकारी ने यह जानकारी मीडिया को दी। प्रशासन ने कुल 11 मौतों की पुष्टि की है। जिनमें दो की मौत ठंड से, एक की हार्ट हटैक और 5 की मौत अन्य कारणों से हुई है। सिर्फ तीन मौत स्प्रिट पीने से हुई है।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि परिजन पोस्टमार्टम कराने के पक्ष में नहीं थे। लेकिन प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करने के लिए पोस्टमार्टम कराया। उन्होंने कहा कि इस मामले में परिजनों से भी बात की गई और मौतों का कारण जानने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
जिन दो लोगों की मौत ठंड से हुई है। उन्होंने दो दिन पहले खेत में पानी लगाया था। जिसके बाद उन्हें ठंड लगी थी।
गौरतलब है कि बुधवार को लखनऊ से सटे जिले बाराबंकी में 12 लोगों की मौत का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया था। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक इन सभी की मौत जहरीली शराब पीने से हुई थी। इसके बाद से पूरा सरकारी अमला मामले को रफादफा करने में जुट गया था।
सीएम ने की मदद की घोषणा
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में हुई घटना पर दुख जताते हुए शोकाकुल परिवारों को दो-दो लाख रुपए की मदद की घोषणा की है। साथ ही पीड़ितों के समुचित इलाज के लिए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को निर्देश दिया है। मामले की जांच उन्होंने आबकारी एवं गृह विभाग की संयुक्त टीम को सौंपी है।