फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki: Constable Vimlesh murder case: Main accused Indresh Maurya arrested

सिपाही विमलेश हत्याकांड: मुख्य आरोपी इंद्रेश मौर्य गिरफ्तार, मृतका के जीजा ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Thu, 31 Jul 2025 05:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Thu, 31 Jul 2025 05:07 PM IST
सार

बाराबंकी पुलिस को महिला सिपाही विमलेश पाल हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी इंद्रेश मौर्य को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Barabanki: Constable Vimlesh murder case: Main accused Indresh Maurya arrested
पुलिस ने आरोपी इंद्रेश मौर्य को गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी पुलिस को महिला सिपाही विमलेश पाल के चर्चित हत्याकांड मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के आरोपी इंद्रेश मौर्य को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बृहस्पतिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया था, जिन्होंने संयुक्त प्रयास से उसे गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


इस बीच मामले में नए तथ्य भी सामने आए हैं। मृतका के जीजा दिलीप पाल ने दावा किया है कि पुलिस को विमलेश की स्कूटी 27 जुलाई को ही मिल गई थी, जबकि शव 30 जुलाई को बरामद हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने स्कूटी की बरामदगी को घटना स्थल से दिखाकर तथ्य छिपाने की कोशिश की है।
विज्ञापन


दिलीप पाल ने यह भी बताया कि उन्होंने एसपी से पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी मांगी थी। इस पर एसपी ने उन्हें बताया कि इंद्रेश मौर्य को गिरफ्तार कर लिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मसौली थाना से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि महिला सिपाही विमलेश चौहान का शव 30 जुलाई को मसौली थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था। शव की स्थिति अत्यंत खराब थी, जिससे हत्या और दुष्कर्म की आशंका भी जताई गई थी। मामले की जांच में तेजी लाते हुए पुलिस ने अब मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि मृतका के परिजन जांच पर सवाल उठा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed